BREAKING NEWS
BIG NEWS : एमपी और बेंगलुरु में ईडी का बड़ा एक्शन, 4600.. <<     BIG NEWS : 300 करोड़ की नीमच-सिंगोली सड़क परियोजना पर.. <<     KHABAR : 476 छात्राओं का अधीक्षिका के निलंबन पर.. <<     BIG UPDATE: त्योहारों से पहले नीमच पुलिस का बड़ा.. <<     BIG NEWS : दीपावली-छठ पर रेलवे का तोहफा, रानी.. <<     KHABAR : मड़ावदा की एकीकृत शाला में अभिभावक.. <<     BIG UPDATE: नीमच में मशहूर चाट प्रतिष्ठान पर.. <<     NEWS : नागौर एसपी ने चित्तौड़गढ़ डीएसटी प्रभारी.. <<     NEWS : छोटे ग्राहकों का बैंक, लेकिन सेवाएं बड़े.. <<     NEWS : अनुराधा पौडवाल के जन्मदिवस पर निंबाहेड़ा.. <<     NEWS : एराल से घोसुंडा तक गूंजा चुनावी प्रचार,.. <<     NEWS : किताबी ज्ञान से लेकर साइबर क्राइम तक की.. <<     NEWS : नेटवर्क समस्या के समाधान के भरोसे के बाद.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में मुलाकातों और फोटो सेशन का खेल.. <<     KHABAR : आरएसएस के अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की 3.. <<     BIG NEWS : त्योहारों से पहले नीमच के बाजारों में.. <<     KHABAR : शिवपुरी नगरपालिका के 14 प्रस्तावों पर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 2, 2024, 8:06 pm
BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले की चंदेरिया थाना पुलिस के हत्थे चढ़े दो आरोपी, कर रहे थे इस नशीले  पदार्थ की तस्करी, अब रहेंगे सलाखों के पीछे, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ। जिले की चंदेरिया थाना पुलिस ने शनिवार को रोलाहेड़ा पुलिया के पास से दो लोगो के कब्जे से नशीले पदार्थ 96.30 ग्राम एमडी, 55.10 ग्राम स्मैक व 11.50 ग्राम टांका जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। नागौर जिले के निवासी दोनों आरोपी अवैध मादक पदार्थों की तस्करी कर ले जा रहे थे।

पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थो की तस्करी व वांछित अपराधियों की गिरफतारी के अनुक्रम में चलाये जा रहे अभियान के तहत एएसपी बुग लाल मीना, डीएसपी ग्रामीण चित्तौड़गढ़ सचिन शर्मा के निर्देशन में थानाधिकारी धर्मराज मीना उप निरीक्षक द्वारा पुलिस जाप्ता एएसआई श्याम लाल, कानि. अर्जुन लाल, भागीरथ व हीरा के साथ शनिवार को मुखबीर की सूचना पर रोलाहेडा पुलिया के पास, नया खेडा रोड पर दो आरोपियों नागौर जिले के तवसर हिलासर का बास थाना कोतवाली नागौर निवासी 34 वर्षीय आशाराम सोलंकी पुत्र रामसुख माली व लक्ष्मीनगर बीकानेर रोड डीडवाना बाईपास थाना कोतवाली नागौर जिला नागौर निवासी 23 वर्षीय हुक्मीचन्द पुत्र बुद्धराम गुर्जर के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ 55.10 ग्राम स्मैक, 11.50 ग्राम स्मैक में मिलाने का टांका व 96.30 ग्राम एमडीएमए बरामद किया जाकर आरोपियों को गिरफतार किया गया। उक्त कार्यवाही मे चंदेरिया थाने पर एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान जारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE