BREAKING NEWS
BIG NEWS : एमपी और बेंगलुरु में ईडी का बड़ा एक्शन, 4600.. <<     BIG NEWS : 300 करोड़ की नीमच-सिंगोली सड़क परियोजना पर.. <<     KHABAR : 476 छात्राओं का अधीक्षिका के निलंबन पर.. <<     BIG UPDATE: त्योहारों से पहले नीमच पुलिस का बड़ा.. <<     BIG NEWS : दीपावली-छठ पर रेलवे का तोहफा, रानी.. <<     KHABAR : मड़ावदा की एकीकृत शाला में अभिभावक.. <<     BIG UPDATE: नीमच में मशहूर चाट प्रतिष्ठान पर.. <<     NEWS : नागौर एसपी ने चित्तौड़गढ़ डीएसटी प्रभारी.. <<     NEWS : छोटे ग्राहकों का बैंक, लेकिन सेवाएं बड़े.. <<     NEWS : अनुराधा पौडवाल के जन्मदिवस पर निंबाहेड़ा.. <<     NEWS : एराल से घोसुंडा तक गूंजा चुनावी प्रचार,.. <<     NEWS : किताबी ज्ञान से लेकर साइबर क्राइम तक की.. <<     NEWS : नेटवर्क समस्या के समाधान के भरोसे के बाद.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में मुलाकातों और फोटो सेशन का खेल.. <<     KHABAR : आरएसएस के अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की 3.. <<     BIG NEWS : त्योहारों से पहले नीमच के बाजारों में.. <<     KHABAR : शिवपुरी नगरपालिका के 14 प्रस्तावों पर.. <<     KHABAR : कपास-तुवर के खेतों में छिपा रखा था गांजे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 3, 2024, 10:47 am
NEWS : हाईवे पर पिकअप चालक से लूट का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, बदमाश ने 96 हजार नगद व 15 हजार ऑनलाइन ट्रांसफर करवाये थे, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। चंदेरिया थाना क्षेत्र में रोलहेड़ा हाईवे पर एक पिकअप चालक व उसके साथी के साथ मारपीट कर उन्हें धमकाकर चालक से 96 हजार रुपये नगद लूटने व 15 हजार रुपये ऑनलाईन ट्रांसफर कराने वाले मुख्य आरोपी को चंदेरिया थाना पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि 17 दिसम्बर को चंदेरिया थाना क्षेत्र में हाइवे पर रोलाहेड़ा के पास एक पिकअप चालक व उसके साथी के साथ मारपीट कर डरा धमका कर चालक से 96 हजार रुपये नगद लूटने व 15 हजार रुपये ऑनलाईन ट्रांसफर कराने के मामले में चंदेरिया थाने पर दर्ज प्रकरण में वांछित आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम गठित की गई। एएसपी बुगलाल मीना, डीएसपी ग्रामीण चित्तौड़गढ़ सचिन शर्मा के निर्देशन में थानाधिकारी धर्मराज मीना के सुपरविजन में एएसआई महेन्द्र सिंह, कानि हीरा लाल, मेघचंद व अर्जुन लाल द्वारा मामले में मुख्य आरोपी भोपालसागर हाल निवासी माताजी की पांडोली थाना चंदेरिया जिला चितौडगढ निवासी 29 वर्षीय राहुल पुत्र जगदीशचंद्र मीणा को बापर्दा गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में अनुसंधान जारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE