BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 3, 2024, 10:57 am
BIG NEWS : रामपुरा पुलिस को मिली सफलता, एनडीपीएस एक्ट में फरार इनामी आरोपी चढ़ा खाकी के हत्थे, गांजे की अवैध खेती कर रहा था बदमाश, पढ़े अजयसिंह सिसोदिया के साथ शेख इसाक की खबर    

Share On:-

रामपुरा। पुलिस ने रामपुरा थाना अंतर्गत गांव पालड़ा एवं रायपुरिया के पास जंगलों में गांजे की अवैध खेती के मामले में दो साल से फरार 5 हजार रुपए के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है।
रामपुरा थाना प्रभारी विपिन मसीह ने बताया कि ग्राम पालड़ा एवं रायपुरिया के पास जंगल में अवैध रूप से गांजे की खेती करने की शिकायत पर पुलिस ने 2022 में दबिश दी थी। इस दौरान 5 खेतों में बो रखे कुल 5010 किलो गांजे के हरे पौधे मिले थे। पुलिस ने अज्ञात भू-स्वामी के खिलाफ रामपुरा थाने में एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।
राजस्व से मिली जानकारी के अनुसार खेत पर कारूलाल, बंशी, बापूलाल, कैलाश एवं बोतलाल सभी पिता मांग्या उर्फ मांगीलाल जाति बंजारा निवासी पालड़ा का कब्जा पाया गया। इन्हीं के द्वारा अवैध गांजे की खेती करना पाया गया। प्रकरण में सभी पांच को आरोपी बनाया गया। इनकी गिरफ्तारी के लिए तत्कालीन एसपी ने 5-5 हजार का इनाम घोषित किया था। मामले में सभी आरोपी 24 नवंबर 2022 से फरार चल रहे हैं। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए शनिवार को रामपुरा पुलिस ने कारूलाल पिता मांग्या उर्फ मांगीलाल बंजारा निवासी पालड़ा को गिरफ्तार किया। 4 आरोपी अभी भी फरार हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE