BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 4, 2024, 6:51 pm
BIG BREAKING : मंदसौर जिले में खौफनाक घटना, चंदवासा चौकी के गांव रुंडी में फंदे पर लटके मिले तीन शव, इलाके में फैली सनसनी, सूचना मिलते ही दौड़े पुलिस के आला अधिकारी, पढ़े कैलाश विश्वकर्मा की खबर     

Share On:-

मंदसौर। जिले के शामगढ़ थाना अंतर्गत आने वाली चंदवासा चौकी से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई हैं। यहां पेड़ पर फंदे से तीन शव लटके मिलने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई। यहां दो बच्चों तथा एक युवक का शव फंदे पर लटका मिला है। घटना की जानकारी लगने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर इक्कठा हो गए। सूचना मिलते ही एएसपी, एसडीओपी और निरीक्षक राकेश चौधरी सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है।

सुसाइड नोट में 7 लोगों के नाम का जिक्र-
प्राप्त जानकारी के अनुसार पिता ने अपने दोनों पुत्रों को फांसी पर लटकाकर खुद ने भी आत्महत्या कर ली हैं। मौके पर सुसाइड नोट मिला हैं। जिसमें गांव के 7 लोगों की प्रताड़ना से आत्महत्या करने का जिक्र है। रूण्डी गांव के निवासी प्रकाश बंजारा (35) ने अपनी बेटी सुमन (13) और बेटे विशाल (10) को पेड़ पर फंदा डाल फांसी लगा दी। इसके बाद वह खुद भी फंदे पर झूल गया। सुबह परिजन खेत पर पहुंचे तो तीनों के शव पेड़ से लटके मिले। तीनों के शव उतारकर पीएम के लिए पहुंचाए हैं। आगे की जांच पीएम रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी। 

कंबल बेचने का काम करता था मृतक-
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक कंबल बेचने का काम करता था। बताया जा रहा है आरोपियों ने मिलकर 3 माह पहले मृतक की पत्नी को पीटा था। इसके बाद से वह पत्नी और बच्चों को छोड़ गांव से चला गया था। मृतक की पत्नी ने बताया कि 3 महीने पहले गांव के राजू व कालू से विवाद हुआ था। इसके बाद से ही उसका पति गांव में नहीं आ रहा था।

पति ने फोन कर बच्चों को बुलाया था-
मृतक की पत्नी ने बताया कि आज सुबह ही उसके पति ने फोन कर बच्चों को मिलने के लिए खेत पर बुलाया था। इसके बाद उसने ऐसा कदम उठाया। पत्नी ने बताया कि उसे क्या पता था वह ऐसा करेगा नहीं तो वह बच्चों को भेजती ही नहीं। 

आक्रोशित लोगों ने की आरोपी के घर तोड़फोड़-
पिता और दो मासूम की पेड़ पर लटकी लाशें देख लोगों में आक्रोश भर गया। ग्रामीणों ने आरोपियों के घर पर पथराव करते हुए तोड़फोड़ कर दी। खेत पर पड़ी एक कृषि मशीन को भी आग के हवाले कर दिया। ग्रामीणों के आक्रोश का समाना पुलिस को भी करना पड़ा। इसके बाद पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा। दोपहर में पुलिस ने तीनों शवों का पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। गांव में पुलिस फ़ोर्स तैनात किया गया है।

पुलिस ने बल का प्रयोग कर खदेड़ा-
पुलिस अधिकारी राजाराम धाकड़ ने बताया कि प्रकाश बंजारा ने अपने 2 बच्चो को पहले फांसी पर लटकाया, फिर खुद आत्महत्या की। एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें गांव के चार पुरुष और तीन महिलाओं ने प्रताड़ित करने का जिक्र किया है। ग्रामीणों ने आरोपियों के घर तोड़फोड़ की है। इस पर बल प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ा गया है। गांव में बल तैनात किया गया है। वरिष्ठ अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।

      

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE