BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राजकोट कथा में बागेश्वर सरकार का हिंदू.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी.. <<     BIG REPORT : कांग्रेस ने फूंका चुनावी बिगुल,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : जीरन-मल्हारगढ़ टू-लेन सड़क परियोजना को.. <<     KHABAR : स्कूल शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, बंद होगी.. <<     BIG NEWS : परिवहन नेटवर्क के साथ हरित विकास को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ग्रामीणों.. <<     देवास में किडनैपिंग और ऑनलाइन जबरन वसूली का.. <<     गौरिहार पुलिस की बड़ी कामयाबी, ट्रक चालक से.. <<     KHABAR : झांझरवाड़ा औद्योगिक क्षेत्र बनेगा रोजगार.. <<     BIG NEWS : तस्करों की हाईटेक चाल फेल, जब मल्हारगढ़़.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर वनमंडल कार्यालय.. <<     शाजापुर में नेशनल हाईवे-52 पर भीषण हादसा.. <<     माउंट आबू में 66वें केंद्रीय खेल प्रशिक्षण.. <<     KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की एपीसी समूह.. <<     आकाशवाणी के 90 साल और 'मन की बात' के 12 वर्ष.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 4, 2024, 7:33 pm
BIG NEWS : 177 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा सहित स्विफ्ट कार जब्त, डीएसटी व बेंगू थाना पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्यवाही, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। डीएसटी व बेंगू थाना पुलिस ने बेंगू थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 177.650 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा सहित स्विफ्ट डिजायर कार को जब्त किया हैं। 
जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ के लिए समस्त थानाधिकारी व जिला विशेष टीम को सख्त कार्यवाही करने हेतु विशेष दिशा-निर्देश दिये गये है। इसी क्रम में डीएसटी को सूचना मिली कि बेंगू थाना क्षेत्र में काटुन्दा की तरफ से आने वाली स्विफ्ट कार में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की जा रही है। जिला विशेष टीम ने इस सूचना से बेंगू थाना पुलिस को तत्काल अवगत कराया। जिस पर बेंगू थाने से हमेर लाल उप निरीक्षक जाप्ते सहित चित्तौड़गढ़-कोटा नेशनल हाईवे पर बस्सी फतेहपुर के पास पहुंच नाकाबंदी की। सूचना के मुताबिक काटुन्दा, बलवंत नगर की तरफ से तेज गति से आती हुई कार दिखाई दी, जिसे पुलिस टीम ने रुकवाने का प्रयास किया, किन्तु चालक नाकाबंदी तोड़कर कार को सामरिया की तरफ भगा ले गया, जिसका पुलिस टीम ने लगातार पीछा किया। पुलिस टीम को लगातार पीछा करते देख चालक गोरला के पास  गाड़ी से उतर कर भाग गया, जिसकी पुलिस टीम ने बहुत तलाश की, किन्तु रात का समय व जंगल होने के कारण चालक भागने में सफल रहा। पुलिस ने नियमानुसार गाड़ी की तलाशी ली तो गाड़ी में काले रंग के 11 प्लास्टिक के कट्टों में भरा हुआ डोडाचुरा मिला। पुलिस ने डोडाचूरा का वजन किया तो कुल वजन 177.650 किलोग्राम हुआ। पुलिस ने नियमानुसार अवैध डोडा चूरा व कार को जब्त कर लिया। पुलिस थाना बेंगू पर अज्ञात चालक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान जारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE