BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राजकोट कथा में बागेश्वर सरकार का हिंदू.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी.. <<     BIG REPORT : कांग्रेस ने फूंका चुनावी बिगुल,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : जीरन-मल्हारगढ़ टू-लेन सड़क परियोजना को.. <<     KHABAR : स्कूल शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, बंद होगी.. <<     BIG NEWS : परिवहन नेटवर्क के साथ हरित विकास को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ग्रामीणों.. <<     देवास में किडनैपिंग और ऑनलाइन जबरन वसूली का.. <<     गौरिहार पुलिस की बड़ी कामयाबी, ट्रक चालक से.. <<     KHABAR : झांझरवाड़ा औद्योगिक क्षेत्र बनेगा रोजगार.. <<     BIG NEWS : तस्करों की हाईटेक चाल फेल, जब मल्हारगढ़़.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर वनमंडल कार्यालय.. <<     शाजापुर में नेशनल हाईवे-52 पर भीषण हादसा.. <<     माउंट आबू में 66वें केंद्रीय खेल प्रशिक्षण.. <<     KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की एपीसी समूह.. <<     आकाशवाणी के 90 साल और 'मन की बात' के 12 वर्ष.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 6, 2024, 10:57 am
BIG NEWS : सीबीएन नीमच की बड़ी कार्यवाई, पुख्ता सूचना पर चित्तौड़गढ़ जिले में पिकअप से पकड़ा 1006 किलो डोडाचूरा, 120 ग्राम हेरोइन के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, पढ़े खबर     

Share On:-

नीमच। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो नीमच ने राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में कार्रवाई करते हुए एक लोडिंग पिकअप वाहन से 1006 किलो 650 ग्राम डोडाचूरा पकड़ा है। यह कार्रवाई 5 मार्च को ग्राम खराड़ी-बावड़ी, घटियावली चित्तौड़गढ रोड़ पर की गई है।

सीबीएन नीमच से उपलब्ध जानकारी के अनुसार गोपनीय सूचना के आधार पर सीबीएन नीमच टीम ने चित्तौड़गढ़ जिले में संदिग्ध मार्ग पर 4 मार्च की रात्रि से निगरानी शुरू की। इस दौरान संदिग्ध पिकअप को रोकने का प्रयास किया, लेकिन पिकअप चालक ने वाहन की स्पीड बड़ा दी। जिस पर सीबीएन टीम ने कई किलो मीटर तक पिकअप का पीछा किया। इस दौरान गांव खराड़ी-बावड़ी, घटियावली चित्तौड़गढ रोड, जिला चित्तौड़गढ़ के पास वाहन को छोड़ दिया और अंधेरे का फायदा उठाकर चालक फरार हो गया। पिकअप की जांच के दौरान करीब 50 कट्ट्टों में भरा 1006 किलो 650 ग्राम डोडा चूरा बरामद हुआ। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
वहीं सीबीएन कोटा की टीम ने मांडना टोल नाका के पास कार्रवाई करते हुए रोड़वेज की बस में सवार संदिग्ध यात्री की तलाशी ली। इस दौरान आरोपी के बैग से 120 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE