BREAKING NEWS
BIG NEWS : एमपी और बेंगलुरु में ईडी का बड़ा एक्शन, 4600.. <<     BIG NEWS : 300 करोड़ की नीमच-सिंगोली सड़क परियोजना पर.. <<     KHABAR : 476 छात्राओं का अधीक्षिका के निलंबन पर.. <<     BIG UPDATE: त्योहारों से पहले नीमच पुलिस का बड़ा.. <<     BIG NEWS : दीपावली-छठ पर रेलवे का तोहफा, रानी.. <<     KHABAR : मड़ावदा की एकीकृत शाला में अभिभावक.. <<     BIG UPDATE: नीमच में मशहूर चाट प्रतिष्ठान पर.. <<     NEWS : नागौर एसपी ने चित्तौड़गढ़ डीएसटी प्रभारी.. <<     NEWS : छोटे ग्राहकों का बैंक, लेकिन सेवाएं बड़े.. <<     NEWS : अनुराधा पौडवाल के जन्मदिवस पर निंबाहेड़ा.. <<     NEWS : एराल से घोसुंडा तक गूंजा चुनावी प्रचार,.. <<     NEWS : किताबी ज्ञान से लेकर साइबर क्राइम तक की.. <<     NEWS : नेटवर्क समस्या के समाधान के भरोसे के बाद.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में मुलाकातों और फोटो सेशन का खेल.. <<     KHABAR : आरएसएस के अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की 3.. <<     BIG NEWS : त्योहारों से पहले नीमच के बाजारों में.. <<     KHABAR : शिवपुरी नगरपालिका के 14 प्रस्तावों पर.. <<     KHABAR : कपास-तुवर के खेतों में छिपा रखा था गांजे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 7, 2024, 11:16 am
NEWS : 25 हजार रुपये का ईनामी मादक पदार्थ तस्करी में वांछित बदमाश भेरूलाल गिरफ्तार, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। कपासन थाना पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थो की तस्करी में वांछित 25 हजार रुपये का ईनामी बदमाश भैरुनाथ कालबेलिया को गिरफ्तार किया हैं। राशमी थाना पुलिस ने 640 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा सहित एक पिस्टल व 14 कारतूस बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। आरोपी भैरूलाल कालबेलिया तभी से मामले में वांछित था। जिस की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय से 25 हजार रुपये के ईनाम की घोषणा की गई थी।
जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि 22 अप्रेल 2022 को भैरूलाल कालबेलिया अपने साथी बिरानी थाना भोपालगढ निवासी 26 वर्षीय श्याम लाल पुत्र मदनलाल भादु विष्नोई के साथ में मिलकर ईसुजी पिकअप गाडी में अवैध रुप से 640 किलोग्राम अवैध अफीम डोडा चुरा और एक देशी पिस्टल व 14 राउण्ड के परिवहन करने से पुलिस थाना राशमी के द्रारा नाकाबंदी कर इसुजी गाडी मय देशी पिस्टल, डोडाचुरा के साथ श्यामलाल विश्नोई को पकड़ा था। जिसमें आरोपी भैरुलाल कालबेलिया रात्री का समय होने से अफीम डोडाचुरा से भरी गाडी से नीचे उतर कर भाग गया। 
एएसपी परबत सिंह व वृत्ताधिकारी कपासन बुद्वराज के सुपरविजन में मादक पदार्थो की तस्करी में वांछित आरोपियों की धरपकड के तहत बुधवार को थानाधिकारी रतन सिंह पुलिस निरीक्षक थाने पुलिस जाप्ता सुनिल कुमार, भंवरलाल, बलराज व सत्यनारायण द्वारा मामले में वांछित अपराधी गोरा नगर रुद थाना राशमी निवासी 32 वर्षीय भैरुलाल कालबेलिया उर्फ भैरुनाथ पुत्र हरलाल कालबेलिया को मुखबिर की सूचना पर रुद में गोदाला माता स्थान से गिरफ्तार किया गया हैं। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE