नीमच। जिले की जावद थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने देशी कट्टे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उक्त आरोपी के कब्जे से देशी कट्टा जब्त कर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना जावद पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी कि मोरका तिराहा, जावद पर मो. आरिफ उर्फ कालू उर्फ जस्सा पठान को अवैध देशी निर्मित कट्टा सिंगल फायर व एक जिंदा कारतूस के साथ देखा गया है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी ली। तलाशी में पुलिस ने 01 देशी निर्मित कट्टा सिंगल फायर कीमती 10 हजार रूपये एवं टीवीएस अपाची एमपी 44 एमवी 0178 कीमती 80 हजार रूपये को जब्त कर आरोपी मो. आरिफ उर्फ कालू उर्फ जस्सा पिता याकुब पठान उम्र 33 साल निवासी छाटी सादडी रोड बघाना नीमच मप्र को गिरफ्तार किया है। उक्त आरोपी के विरूद्ध आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपी से देशी कट्टे के संबंध में पूछताछ की जा रही है। कार्रवाई में निरीक्षक जितेन्द्र वर्मा व टीम का सराहनीय योगदान रहा।