BREAKING NEWS
BIG NEWS : फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल के बाद.. <<     KHABAR : गुरु पूर्णिमा पर सरस्वती शिशु मंदिर.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले में इस बार मानसून सुस्त, पिछले.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर गुरु वंदन, सम्मान एवं.. <<     KHABAR : जिला स्तरीय गुरु वंदन-अभिनंदन एवं सम्मान.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत जिला.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर रामद्वारा में उमड़ी.. <<     REPORT : विभागीय योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग से.. <<     KHABAR : गणेश प्रतिमाओं के स्वरूप से छेड़छाड़ न करने.. <<     KHABAR : आजाद समाज पार्टी ने मनाई गुरु पूर्णिमा,.. <<     KHABAR : शाजापुर कॉलेज में गुरु पूर्णिमा महोत्सव,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन से लेकर राजस्व मामलों तक.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में भारी बारिश से आम जनजीवन.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर महासती पूर्वीश्री जी.. <<     NEWS : हरीश आंजना स्नातकोत्तर महाविद्यालय में.. <<     NEWS : महर्षि पराशर वेदव्यास आश्रम, मातृकुंडिया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 28, 2024, 7:12 pm
BIG NEWS : लोकसभा चुनाव की आचार संहिता और मंदसौर की नई आबादी थाना पुलिस, जब एक्शन में आए अधिकारी तो हत्थे चढ़ा ये तस्कर, लाखों रूपये कीमत का मादक पदार्थ जब्त, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। मादक पदार्थ एवं बडी मात्रा में अवैध हथियारो के विरुद्ध कडी एवं प्रभावी कार्यवाही हेतु दिये गये निर्देष के तारतम्य में पुलिस थाना नई आबादी के द्वारा अनुराग सुजानिया पुलिस अधीक्षक जिला मंदसौर के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गौतम सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक सतनाम सिंह के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी थाना नई आबादी वरुण तिवारी के कुशल नेतृत्व में थाना नई आबादी टीम के द्वारा आरोपी के घर ग्राम सेमली से बिना चीरा लगा हुआ डंकल सहित अवैध मादक पदार्थ अफीम का डोडा कुल 121 किलोग्राम कीमती 18 लाख रुपये एवं अवैध हथियार 04 बंदुके एवं एक खाली कारतुस चला हुआ एवं 04 धारदार तलवारे जप्त करने में मंदसौर पुलिस थाना नई आबादी को बडी सफलता मिली है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 27-03-24 को थाना नई आबादी क्षेत्रांतर्गत ग्राम सेमली में आरोपी सिराजउद्दीन उर्फ नवाब पिता अल्लारख अजमेरी उम्र 42 वर्ष निवासी उदपुरा रोड ग्राम सेमली के घर से थाना नई आबादी जिला मंदसौर पुलिस टीम द्वार मुखबिर सुचना पर कार्यवाही करते हुवे आरोपी के घर से अवैध मादक पदार्थ अफीम का डोडा बिना चीरा लगा हुआ कुल 121 किलोग्राम एवं अवैध आग्नेय शस्त्र बंदुके कुल 04 एवं अवैध 04 धारदार तलवारे किमती 05 लाख 02 हजार कुल अवैध मादक पदार्थ एवं हथियार 23 लाख 02 हजार के अवैध विधीवत जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया तथा पुलिस थाना नई आबादी जिला मंदसोर पर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 53/24 धारा 8/15.18 एनडीपीएस एक्ट एवं 25/27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है तथा आरोपी से अवेध मादक पदार्थ के स्रोत एवं अवैध हथियारो के संबध मे पुछताछ की जाकर आरोपियो की श्रृंखला का पता लगाया जा रहा है।

जप्तशुदा मश्रुका-
- अवैध मादक पदार्थ अफीम का डोडा बिना चीरा लगा हुआ कुल 121 किलोग्राम कीमती 18 लाख रुपये
- अवैध आग्नेय शस्त्र बंदुके कुल 04, एक खाली कारतुस चला हुआ
- अवैध 04 धारदार तलवारे किमती 05 लाख 02 हजार, कुल जप्तशुदा मश्रुका कीमती (अवैध मादक पदार्थ एवं हथियार) 23 लाख 02 हजार रू

गिरफ्तार आरोपी-
- सिराजउद्दीन उर्फ नवाब पिता अल्लारख अजमेरी उम्र 42 वर्ष निवासी उदपुरा रोड ग्राम सेमली थाना नई आबादी जिला मंदसौर

पुलिस टीम-
उक्त कार्यवाही में वरुण तिवारी थाना प्रभारी नई आबादी, उनि शंकर सिंह चोहान, सउनि फिरोज कुरेशी, प्रआर 653 गगन राठोर, प्रआर 72 जीवन राठोर, आर 786 नेमाराम, आर 62 संदीप, आर 937 राजेश, मआर 585 खुशबु एवं प्रआर 639 आशीष बैरागी एवं सायबर टीम मंदसौर का सराहनीय योगदान रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE