BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 29, 2024, 6:55 pm
BIG REPORT : राजस्थान की चित्तौड़गढ़ पुलिस और मप्र के ये तीन आरोपी, जब वारदात के बाद हुए फरार तो एक्शन में आए अधिकारी, फिर जैसे ही मिली पुख्ता जानकारी तो की घेराबंदी, अब रहेंगे सलाखों के पीछे, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिला पुलिस की विशेष टीम ने वांछित अपराधियों के खिलाफ धरपकड़ कार्यवाही करते हुए मध्यप्रदेश निवासी तीन स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार कर पांच वारंटों का निस्तारण किया हैं। गिरफ्तार आरोपियों में एक 18 साल, दूसरा 11 साल और तीसरा 8 साल से फरार थे। 

पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि लोकसभा चुनाव के मध्यनजर जिले के सीमावर्ती जिलों में निवासी वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु उप निरीक्षक रविन्द्र सैन व आजाद पटेल के नेतृत्व में एक विशेष टीम एएसआई सुरजकुमार, कानी रामावतार साइबर सैल, देवेन्द्र, वीरेंद्र, सिशपाल राधेश्याम व गणपत का गठन किया। टीम ने 2013 से थाना कोतवाली निंबाहेडा के दहेज प्रताड़ना के मामले में 11साल फरार चल रहे मध्यप्रदेश के बूढ़ा थाना नारायणगढ़ जिला मंदसौर निवासी रमेश पुत्र बापू पाटीदार को बूढ़ा गांव से डिटेन कर गिरफ्तार किया। थाना कोतवाली निंबाहेडा के वर्ष 2006 के जुआं के मामले 18 साल से फरार आरोपी नीमच छावनी जिला नीमच निवासी दुर्गाशंकर पुत्र रिजुमल सिंधी को नीमच  से गिरफ्तार किया गया। थाना कोतवाली निंबाहेडा के 2016 से चोरी नकबजनी, अवैध हथियार के मामले में 8 साल से फरार इशकाबाद थाना निंबाहेडा हाल नीमच मध्यप्रदेश निवासी दिलखुश पुत्र सोभाराम जाट को नीमच से गिरफतार किया गया है। दिलखुश के खिलाफ न्यायालय ने तीन गिरफ्तारी वारंट जारी किए हुए हैं।
वारंटीयो को पकड़ने में जिला मंदसौर के पुलिस चौकी बुडा थाना नारायणगढ़ मंदसौर और नीमच साइबर सेल के हेड कांस्टेबल आदित्य का सहयोग रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE