BREAKING NEWS
VIDEO: मरीजों का इलाज कर रहे डॉक्टर खुद परेशान,.. <<     CM की जनसुनवाई में हाईवोल्टेज ड्रामा! मकान की.. <<     KHABAR : तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के तहत 60 दिवसीय.. <<     KHABAR : अतिथि विद्वान को नौकरी से हटाया, कॉलेज गेट.. <<     KHABAR : मां की स्मृति में मंडलोई परिवार की अनूठी.. <<     KHABAR : अवैध खनिज परिवहन के दो मामलों में 1.63 लाख.. <<     KHABAR : शराब माफिया के खिलाफ कांग्रेस का घंटाघर.. <<     KHABAR : मां की यादों को समाजसेवा से किया अमर,.. <<     BIG NEWS : लोकायुक्त की कार्रवाई, ट्राइबल विभाग का.. <<     BIG REPORT : नीमच मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सेवाएं.. <<     KHABAR : सर्पदंश से 5 वर्षीय बालक की मौत, पीड़ित.. <<     SHORT: रील नहीं, रियल समस्याएं सुलझाएं... CM मोहन.. <<     BIG UPDATE: बाइक की डिक्की में 30 लाख की अफीम,रतनगढ़.. <<     KHABAR : धनतेरस पर गांवों में पहुंचेंगे मंत्री,.. <<     VIDEO NEWS : अब घर बनाने से पहले नहीं करना होगा लंबा.. <<     BIG REPORT : दीपावली से पहले झाबुआ में श्रीलाभ.. <<     BIG UPDATE: टेंडर भी हुआ, कार्यादेश भी जारी... फिर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 30, 2024, 11:21 am
BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और रात का अंधेरा, जब मुखबिर ने दी सूचना तो खाकी ने की नाकाबंदी, फिर जैसे ही पहुंचे इमरान और मनोज तो रोका रास्ता, तलाशी लेते ही उड़े अधिकारियों के होश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले की रतनगढ़ पुलिस ने 03 किलो 400 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से अफीम व हीरो सुपर स्पलेन्डर मोटर साईकल क्र. आरजे 27 बीयू 2620 को जब्त किया गया है। दोनों आरोपियों के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया है। तस्करों से अफीम लाने व ले जाने के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 28-29 मार्च की रात्रि में थाना रतनगढ पर जरिये मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि सुपर स्पलेन्डर मोटर साईकल नम्बर आरजे 27 बीयू 2620 के चालक द्वारा अवैध मादक पदार्थ अफीम का परिवहन किया जा रहा है, सूचना प्राप्त होने पर उक्त सूचना पर कार्यवाही करते हुए जाट-ग्वालियर कला रोड, गोल डूंगरी चौराहा पर नाकाबन्दी की जा कर आरोपी के कब्जे वाले बैग में रखी मिली एक प्लास्टिक की पारदर्शी थैली में कुल 03 किलो 400 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम को एनडीपीएस एक्ट के अज्ञापक प्रावधानों का पालन करते हुए मोटर साईकल के चालक इमरान खाँ पिता अमानउल्ला खाँ उर्फ पप्पु खाँ उम्र 20 साल निवासी ग्राम पुरानी उमर थाना रतनगढ़ जिला नीमच (म.प्र.) एवं मनोज पिता गोपाललाल बैरागी उम्र 22 साल निवासी ग्राम नन्दवई थाना पारसोली के कब्जे से जप्तकर मौके से गिरफतार कर मोटर साईकल चालक व उसके साथी के विरूद्ध धारा 8/18,29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है प्रकरण में अनुसंधान जारी है।

जप्त मश्रुका- 
03 किलो 400 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम कीमति 5,10,000/- रूपये एवं मोटर साईकल कीमति 50,000/- रूपये कुल जप्त मश्रुका कीमति 5,60,000/- रूपये।

सराहनीय कार्य- 
उक्त कार्य में थाना प्रभारी रतनगढ निरीक्षक बी.एस. गोरे एवं उनकी टीम का सराहनीय योगदान रहा ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE