BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 1, 2024, 11:27 am
BIG NEWS : नीमच जिले की सरवानिया महाराज चौकी पुलिस और मुखबिर की सूचना, जब की घेराबंदी तो पहुंची ब्रेजा कार, फिर जैसे ही अधिकारियों ने ली तलाशी तो उड़ गए होश, आरोपी 3 कट्टों में भरकर ले जा रहे थे अवैध मादक पदार्थ, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। पुलिस चौकी सरवानिया महाराज थाना जावद को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक ब्रेजा कार में परिवहन करते अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा छिलका जप्त किया है। साथ ही मौके से दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी सरवानिया महाराज को दिनांक 31.3.24 को अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा के परिवहन के संबंध में मुखबिर सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सुचना पर तत्परतापूर्वक कार्यवाही करते हुए मोरवन चादर बसेड़ी भाटी तिराहा आमरोड पर नाकाबन्दी कर पिले रंग की ब्रेजा कार एमएच 12 क्युएफ 4890 से अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा काले रंग प्लास्टिक के 03 कटटो में भरा कुल 60 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा छिलका आरोपी कोजाराम पिता जीवनराम चौधरी उम्र 45 साल जाति जाट निवासी धनकवडी बालाजी नगर भवानी माता मंदिर के पास पुणे जिला पुणे महाराष्ट्र हाल मु सैनणी जिला नागौर व पप्पुराम पिता भारमल जाट उम्र 40 साल निवासी सिणोद बिचला बास तह जिला नागौर के कब्जे वाली ब्रेजा कार से जप्त कर गिरफतार कर। आरोपियों के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया। प्रकरण में आरोपियो से डोडाचुरा के स्त्रोतों के संबंध में पूछताछ व अनुसंधान जारी है।

जप्त मश्रुका- 60 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा छिलका एवं एक ब्रेजा कार एमएच 12क्युएफ 4890 किमती 1 लाख 50 हजार।
सराहनीय कार्य- 
उक्त कार्य चौकी प्रभारी सरवानिया महाराज एवं उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE