BREAKING NEWS
REPORT : हरियाली अमावस्या पर पोलाडोंगर महादेव में.. <<     खड़ी गांव में बदहाल विद्युत व्यवस्था, जर्जर.. <<     KHABAR : घर की प्रतिभा’ को मिला बाजार का मंच, रचना.. <<     KHABAR : एबीवीपी की विशाल तिरंगा यात्रा, गांधी.. <<     KHABAR : एचआईवी जागरूकता सघन अभियान का शुभारंभ,.. <<     KHABAR : भारी बारिश से खंडवा-बड़ौदा स्टेट हाईवे बंद,.. <<     NEWS : खेल मैदान बचाने के लिए आमरण अनशन को पूर्व.. <<     KHABAR : 13 अगस्त को नीमच में निकलेगी भव्य तिरंगा.. <<     KHABAR : तराना में निकली तिरंगा यात्रा,.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर कंजार्डा में उमड़ा.. <<     KHABAR : उल्लास-एक अभिनव प्रयोग’ के तहत शिविर, जिला.. <<     REPORT : टेंट, लाइट, कैटरर्स और इवेंट कारोबारियों.. <<     KHABAR : प्रभारी मंत्री देवड़ा के नेतृत्व में भव्य.. <<     KHABAR : खनियांधाना में देशभक्ति का जनसैलाब, हर घर.. <<     KHABAR : कच्ची शराब की बिक्री से परेशान ग्रामीण,.. <<     KHABAR : ग्राम खड़ी में विद्युत मंडल की लापरवाही.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 3, 2024, 11:07 am
KHABAR :श्री संकट मोचन हनुमानजी का धूमधाम से मनेगा जन्मोत्सव, 22 अप्रैल को निकलेगी भव्य पालकी यात्रा, तैयारी को लेकर हुई बैठक, पढे़ खबर 

Share On:-

बड़वानी। सेगांव टेकड़ी स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में हनुमानजी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। आगामी हनुमान जन्मोत्सव को लेकर महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन मंगलवार रात 9 बजे किया गया। जिसमें मंदिर समिति से जुड़े सदस्य व ग्रामीण एकत्रित हुए।


मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। साथ ही राम नवमी का महोत्सव भी मनाया जाएगा। जिसमें राम जी के जन्म के समय हवन पूजन होगा। महाप्रसादी का वितरण होगा। 21 अप्रैल को सामूहिक रूप से सुंदरकांड का आयोजन होगा।


22 अप्रैल को भव्य पालकी यात्रा राम मंदिर से शहर के मुख्य मार्गाे से होते हुए सेगांव हनुमान मंदिर तक निकाली जाएगी। इसकी तैयारियां शुरू हो गई है। उल्लेखनीय है कि यह हनुमानजी का मंदिर अतिप्राचीन है। जहां पर हनुमानजी की पाषाण प्रतिमा विराजित है। प्रतिवर्ष इस मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया जाता है और हजारों की संख्या में शहरवासी व आसपास के गांवों से भक्तजन प्रसादी ग्रहण करने पहुंचते हैं।


मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि 23 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव पर आरती के पश्चात हवन प्रारंभ होगा ओर शाम को विशाल भंडारे आयोजित होगा। होने वाले भंडारे की रूपरेखा के लिए मंदिर समिति सदस्यों द्वारा मंदिर परिसर में बैठक का आयोजन कर विस्तृत चर्चा की गई।


हनुमान जन्मोत्सव पर की जाने वाली तैयारियों को लेकर सभी के सुझाव लिए गए। वहीं दानदाताओं से यथाशक्ति सहयोग की अपील भी की गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE