मनासा। तहसील क्षेत्र के गांव गागनीया खेड़ी में सभी ग्राम वासियों के सहयोग से भोजनशाला का निर्माण किया गया। क्षेत्रीय विधायक अनिरुद्ध माधव मारू ने आज बुधवार को भोजशाला का शुभारंभ किया।
प्राप्त जानकारी अनुसार गांव गागनीया खेड़ी वासियों को शादी ब्याह व अन्य कार्यक्रम करने में काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा था। सबसे ज्यादा दिक्कत बरसात के दिनो में आती थी। उसी के चलते गांव में आवंटित भूमि पर भोजनशाला का निर्माण किया गया। जिसका क्षेत्रीय विधायक अनिरुद्ध मारु ने शुभारंभ किया। इस दौरान गांव सहित आसपास के लोगों का सहभोज भी रखा गया।