झाबुआ। कलेक्टर नेहा मीना के निर्देशन और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जितेन्द्र सिंह चौहान (जिला नोडल स्वीप) के मार्गदर्शन में आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 हेतु विकासखंड राणापुर के मतदान केंद्र छायानखुर्द, माछलियाझीर और चुई में मतदाता जागरुकता के लिए चुनावी चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमे मतदाता जागरूकता से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया गया।
कार्यक्रम में स्थानीय भाषा में आमजन से अपने मत का प्रयोग करने , मतदान केंद्र पर उपलब्ध सुविधाओं, दिव्यांगजनो और वृद्धजनों को मतदान केंद्र पर दी जाने वाली सुविधाओं से अवगत कराया। इसी के साथ मतदाताओं को मतदान के प्रति प्रेरित किया गया साथ ही कम मतदान होने के कारण को जानकर लोकसभा निर्वाचन 2024 में 100ः प्रतिशत मतदान किए जाने हेतु स्थानीय भीली बोली में समझाया गया।अंत में सभी मतदाताओं को मतदान करने की शपथ दिलाई गई।
इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व झाबुआ हरिशंकर विश्वकर्मा, तहसीलदार सुखदेव डावर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद , अन्य अधिकारी , कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।