BREAKING NEWS
REPORT : हरियाली अमावस्या पर पोलाडोंगर महादेव में.. <<     खड़ी गांव में बदहाल विद्युत व्यवस्था, जर्जर.. <<     KHABAR : घर की प्रतिभा’ को मिला बाजार का मंच, रचना.. <<     KHABAR : एबीवीपी की विशाल तिरंगा यात्रा, गांधी.. <<     KHABAR : एचआईवी जागरूकता सघन अभियान का शुभारंभ,.. <<     KHABAR : भारी बारिश से खंडवा-बड़ौदा स्टेट हाईवे बंद,.. <<     NEWS : खेल मैदान बचाने के लिए आमरण अनशन को पूर्व.. <<     KHABAR : 13 अगस्त को नीमच में निकलेगी भव्य तिरंगा.. <<     KHABAR : तराना में निकली तिरंगा यात्रा,.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर कंजार्डा में उमड़ा.. <<     KHABAR : उल्लास-एक अभिनव प्रयोग’ के तहत शिविर, जिला.. <<     REPORT : टेंट, लाइट, कैटरर्स और इवेंट कारोबारियों.. <<     KHABAR : प्रभारी मंत्री देवड़ा के नेतृत्व में भव्य.. <<     KHABAR : खनियांधाना में देशभक्ति का जनसैलाब, हर घर.. <<     KHABAR : कच्ची शराब की बिक्री से परेशान ग्रामीण,.. <<     KHABAR : ग्राम खड़ी में विद्युत मंडल की लापरवाही.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 3, 2024, 3:45 pm
KHABAR : दूसरी जत्रा में भगवान गणेश का आकर्षक श्रृंगार, सुबह से भगवान गणेश के दर्शन के लिए चिंतामण मंदिर पहुंचे हजारों श्रद्धालु, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। चौत्र मास के प्रति बुधवार लगने वाली चिंतामण गणेश की दूसरी जत्रा में 3 अप्रैल बुधवार को भगवान गणेश के दर्शन के लिए हजारों श्रद्धालु पहुंचे। सुबह भगवान गणेश का पंचामृत पूजन आरती के बाद आकर्षक श्रृंगार किया गया। सुबह मंदिर के पट खुलने के बाद से रात्रि में शयन आरती होने तक भक्तों की भीड़ रहेगी।


प्रसिद्ध चिंतामन गणेश मंदिर के पुजारी शंकर गुरु ने बताया कि चौत्र मास के प्रति बुधवार लगने वाली भगवान चिंतामण गणेशजी की बुधवार को दूसरी जत्रा है। मंदिर के पट खुलने के बाद भगवान गणेशजी का पूजन-अभिषेक के बाद विशेष शृंगार किया गया है। सुबह की आरती के बाद भक्तों ने दर्शन लाभ लिया। मंदिर समिति ने दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कई तरह की व्यवस्था की है। मंदिर में जत्रा के दौरान भीड़ अधिक होने से श्रद्धालुओं को गर्भगृह के बाहर से दर्शन कराए गए। इस बार प्रशासन ने आचार संहिता के कारण जत्रा के दौरान प्रति बुधवार को होने वाले सांस्कृतिक आयोजन भी पूर्व में ही निरस्त कर दिए है। मंदिर के प्रबंधक अभिषेक शर्मा ने बताया कि पहली जत्रा पर ही मंदिर समिति की सारी व्यवस्थाएं थी। लिहाजा दुसरी जत्रा के दौरान कहीं कोई परेशानी नही हुई। मंदिर परिसर में दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए मैटिन की बिछात की गई है। वहीं परिसर में छाया के लिए शामियाना भी लगाया गया है। पेयजल के लिए ठंडा पानी उपलब्ध कराया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE