नीमच। शहर में आज बुधवार को एक प्राइवेट कंपनी के द्वारा धोखाधड़ी कर रूपए ऐंठने का मामला सामने आया हैं। जिसको लेकर पीड़ित पक्ष ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच न्याय की गुहार लगाते हुए आवेदन दिया।
पीड़ित राहुल खाती ने एसपी कार्यालय में दिए गए आवेदन में बताया गया कि एक्सपर्ट ऑप्शन लिमिटेड मार्केटिंग कंपनी द्वारा व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से बेरोजगारों को काम की आवश्यकता हेतु मैसेज किया गया। उक्त मैसेज को पढ़कर जिले के कुछ बेरोजगार युवाओं ने कंपनी से संपर्क किया। जिसके बाद उक्त कंपनी ने युवाओं से आवश्यक कागजात लेकर तीन दिन की ट्रैनिंग दी गई। साथ ही युवाओं से कंपनी ज्वाइन करने के नाम पर आवेदन फॉर्म के लिए 03 हजार रूपए भी ले लिए। कंपनी ने युवाओं की आईडी बनाने के लिए 30 हजार रूपए लिए। साथ ही कंपनी के कर्मचारियों ने कहा कि अगर तुम लोगो को कंपनी का काम नहीं जमता हैं तो एक माह के भीतर 30 हजार लौटा दिए जाएंगे। लेकिन जब बेरोजगार युवाओं को कंपनी का कामकाज सही नहीं लगा तो कंपनी शाखा प्रबंधक अंजली प्रजापत ने युवाओं के साथ अभद्रता की और जान से मारने की धमकी दी। जिससे प्रताड़ित होकर पीड़ित राहुल खाती ने आज एसपी ऑफिस पहुंचकर कंपनी और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाई की मांग की हैं।