खरगोन। जननायक क्रांतिसूर्य टंट्या भील जयंती मेला मध्यप्रदेश तीर्थ स्थान एवं मेला प्राधिकरण के सहयोग से जयटंट्याभील आदिवासी युवा संगठन जे ए वाई एस द्वारा आयोजित कार्यक्रम मे द्वितीय दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमे देशगाँव की निमाड़ी गम्मत के कलाकारो ने कई रंगारंग प्रस्तुतिया दी। जिसमे आसपास के कै ग्रामो के ग्रामीण जनता ने कार्यक्रम का आनंद लिया इस मौके पर समाजसेवी डॉक्टर आलोक पाल गोरेलाल सापले ओर संतोष घोसले भी पहुंचे। इस दौरान पुलिस प्रसाशन एवं स्थानीय प्रशाशन का पूर्ण सहयोग रहा ।
इस विशेष कार्यक्रम मे टंट्या भील वंशज सुनील सिरसाठे जी (राष्ट्रीय अध्यक्ष -जयटंट्याभील आदिवासी युवा संगठनजे ए वाई एस), दरियाव सिरसाठे (प्रदेश अध्यक्ष -जयटंट्याभील आदिवासी युवा संगठन जे ए वाई एस), सुरतिया सिरसाठे, किशोर सिरसाठे, हेमराज सिरसाठे, हीरालाल सिरसाठे, राधेश्याम सिरसाठे, वासुदेव सिरसाठे, नन्नू ठाकुर, छोगालाल सहित अनेक वरिष्ठ मौजुद रहे।