देवास। अष्टमी के अवसर पर ढोल ताशा के साथ शीतला माता की सवारी शाम 6 बजे वरसों पुरानी परंपरा को निभाते हुए ढोल ताशा के साथ नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए निकले है।
सवारी के साथ ऐतिहासिक प्राचीन ओंकारेश्वर मंदिर व रामेश्वर मंदिर के महंतों ने मठो के निशान लेकर, सवारी के साथ नगर के जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे सवारी महंत चौक से लेकर गणेश चौक बस स्टैंड बरोठाफाटा स्थित माँलालबाई फूलबाई माता मंदिर मेला प्रांगण में पहुंचे जहां पर मां लालबाई फूलबाई माता जी की पूजा अर्चना की व महाआरती के साथ प्रसाद वितरण किया। इसी के साथ ही मेला भी प्रारंभ होता है इस अवसर पर जनप्रतिनिधि मेला समिति के सदस्य वसूली पटेल मुकेश जाट सरपंच प्रतिनिधि प्रदीप रावल जनपद प्रतिनिधि, देवेंद्र रघुवंशी, डॉ जगदीश जोशी, अशोक शर्मा, आत्माराम जाट, मनोज गुप्ता, रमेशचंद कानूनगो, पूर्व सरपंच प्रतिनिधि कैलाश राठौड़, नरेंद्र चौहान, आदि उपस्थित रहे।