BREAKING NEWS
REPORT : हरियाली अमावस्या पर पोलाडोंगर महादेव में.. <<     खड़ी गांव में बदहाल विद्युत व्यवस्था, जर्जर.. <<     KHABAR : घर की प्रतिभा’ को मिला बाजार का मंच, रचना.. <<     KHABAR : एबीवीपी की विशाल तिरंगा यात्रा, गांधी.. <<     KHABAR : एचआईवी जागरूकता सघन अभियान का शुभारंभ,.. <<     KHABAR : भारी बारिश से खंडवा-बड़ौदा स्टेट हाईवे बंद,.. <<     NEWS : खेल मैदान बचाने के लिए आमरण अनशन को पूर्व.. <<     KHABAR : 13 अगस्त को नीमच में निकलेगी भव्य तिरंगा.. <<     KHABAR : तराना में निकली तिरंगा यात्रा,.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर कंजार्डा में उमड़ा.. <<     KHABAR : उल्लास-एक अभिनव प्रयोग’ के तहत शिविर, जिला.. <<     REPORT : टेंट, लाइट, कैटरर्स और इवेंट कारोबारियों.. <<     KHABAR : प्रभारी मंत्री देवड़ा के नेतृत्व में भव्य.. <<     KHABAR : खनियांधाना में देशभक्ति का जनसैलाब, हर घर.. <<     KHABAR : कच्ची शराब की बिक्री से परेशान ग्रामीण,.. <<     KHABAR : ग्राम खड़ी में विद्युत मंडल की लापरवाही.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 4, 2024, 10:41 am
BIG NEWS : 8 और 9 अप्रैल की मध्यरात्रि सूर्य ग्रहण, 2024 का पहला सूर्य ग्रहण होगा, भारत में दिखाई नहीं देगा, चंद्रमा दीर्घवृत्ताकार कक्षा में करता है पृथ्वी की परिक्रमा, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। साल 2024 का प्रथम सूर्य ग्रहण 8 और 9 के मध्य होगा। भारतीय समय के अनुसार रात्रि 10ः10 बजे से प्रारंभ होकर मध्य रात्रि 1ः24ः05 बजे तक होगा। यह पूर्ण सूर्यग्रहण होगा। पूर्ण सूर्यग्रहण एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना होती है। सूर्यग्रहण तब होता है, जब सूर्य और पृथ्वी के बीच चंद्रमा होता है।


भारत के खगोल प्रेमियों को निराशा हाथ लगेगी, दरअसल ये सूर्य ग्रहण भारत में कहीं भी दिखाई नहीं देगा। जीवाजी वेधशाला के अधीक्षक डॉ. राजेंद्र गुप्त ने बताया कि चंद्रमा दीर्घवृत्ताकार कक्षा में पृथ्वी की परिक्रमा करता है, जिससे वह कभी पृथ्वी के पास की स्थिति में होता है तो कभी पृथ्वी से दूर। पूर्ण ग्रहण की स्थिति तब होती है, जब चंद्रमा पृथ्वी से पास की स्थिति में सूर्य तथा पृथ्वी के मध्य होता है। चंद्रमा पृथ्वी के पास होने के कारण उसका आकार तुलनात्मक रूप से बड़ा दिखाई देता है। इस कारण वह सूर्य को पूर्णरूप से ढंक लेता है तथा उस स्थान विशेष से हमें पूर्ण सूर्य ग्रहण दिखाई देता है।

पूर्ण सूर्यग्रहण का प्रारंभ 8 अप्रैल 2024 को भारतीय मानक समय के अनुसार रात्रि 10ः10ः 00 बजे से होगा। पूर्णता की स्थिति रात्रि 11ः47ः03 बजे पर होगी। इस समय सूर्य, पूर्णरूप से चंद्रमा द्वारा ढक लिया जाएगा। यह एक दुर्लभ नजारा होगा। पूर्णता की अवधि 4 मिनट 32 सेकंड तक होगी। मोक्ष की स्थिति 9 अप्रैल 2024 को मध्य रात्रि में 01ः24ः05 बजे पर होगी। भारत में यह पूर्ण सूर्यग्रहण दृश्य नहीं होगा। यह पूर्ण सूर्यग्रहण पोलिनेशिया (हवाई द्वीप), उत्तरी एवं मध्य अमेरिका, ग्रीनलैंड व आइसलैंड में बहुत अच्छी प्रकार से देखा जा सकेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE