नीमच। शहर में श्री हनुमान जन्मोत्सव 23 अप्रैल को पूरे धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। समिति द्वारा हनुमान जन्मोत्सव का या बारहवां आयोजन होगा। नीमच के उप नगर बघाना में बालाजी धाम पर हनुमान जन्मोत्सव को हर्षाेल्लास और भव्यतापूर्ण ढंग से मनाने के लिए एक बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में निर्णय लिया गया कि श्री हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर बघाना के गोपाल गौशाला से एक विशाल वाहन रैली निकाली जाएगी। वाहन रैली सुबह 10 बजे से प्रारंभ होकर बघाना, नीमच केंट, नीमच सिटी के मुख्य मार्ग से होते हुए बघाना में समाप्त होगी। इसके बाद 23 अप्रैल की शाम को विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा गोपाल गौशाला से प्रारंभ होकर बघाना के मुख्य मार्गों पर निकाली जाएगी। शोभायात्रा का समापन बालाजी धाम पर समापन होगा।
श्री हनुमान जन्मोत्सव समिति का प्रयास है कि इस पूरे आयोजन में अधिक से अधिक महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित हो सके। शोभायात्रा में रामलाल के मंदिर की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र होगी। इसके अलावा आयोजन में बैंडबाजे, ढोल नगाड़े, ताशा पार्टी शामिल रहेंगे। बताते चलें कि श्री हनुमान जन्मोत्सव समिति द्वारा यह आयोजन पिछले 11 वर्षों से अनवरत ढंग से जारी है। इस आयोजन में बड़ी संख्या में हनुमान भक्त शामिल होते हैं।