BREAKING NEWS
REPORT : हरियाली अमावस्या पर पोलाडोंगर महादेव में.. <<     खड़ी गांव में बदहाल विद्युत व्यवस्था, जर्जर.. <<     KHABAR : घर की प्रतिभा’ को मिला बाजार का मंच, रचना.. <<     KHABAR : एबीवीपी की विशाल तिरंगा यात्रा, गांधी.. <<     KHABAR : एचआईवी जागरूकता सघन अभियान का शुभारंभ,.. <<     KHABAR : भारी बारिश से खंडवा-बड़ौदा स्टेट हाईवे बंद,.. <<     NEWS : खेल मैदान बचाने के लिए आमरण अनशन को पूर्व.. <<     KHABAR : 13 अगस्त को नीमच में निकलेगी भव्य तिरंगा.. <<     KHABAR : तराना में निकली तिरंगा यात्रा,.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर कंजार्डा में उमड़ा.. <<     KHABAR : उल्लास-एक अभिनव प्रयोग’ के तहत शिविर, जिला.. <<     REPORT : टेंट, लाइट, कैटरर्स और इवेंट कारोबारियों.. <<     KHABAR : प्रभारी मंत्री देवड़ा के नेतृत्व में भव्य.. <<     KHABAR : खनियांधाना में देशभक्ति का जनसैलाब, हर घर.. <<     KHABAR : कच्ची शराब की बिक्री से परेशान ग्रामीण,.. <<     KHABAR : ग्राम खड़ी में विद्युत मंडल की लापरवाही.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 4, 2024, 4:03 pm
KHABAR : सिंगोली में श्रद्धापूर्वक मनाया गया दशामाता पर्व, महिलाओं ने पीपल के वृक्ष की पूजा कर सुनी कथा, सुख समृद्धि को लेकर की मंगलकामना, पढ़े मेहबूब मेव की खबर 

Share On:-

सिंगोली। 04 अप्रैल गुरुवार को सिंगोली में दशामाता का पर्व महिलाओं ने श्रद्धापूर्वक एवं बड़े धूमधाम से मनाया।महिलाओं द्वारा पीपल माता का पूजन कर दशामाता की कथा का वाचन किया।सभी महिलाओं द्वारा दशामाता से सबको निरोगी रखने बीमारियों और दरिद्रता से निजात पाने एवं अपने अपने घर की सुख शान्ति की प्रार्थना करते हुए पीपल के वृक्षों की पूजा की गई।सिंगोली कस्बे में अलग अलग स्थानों पर महिलाओं द्वारा बहुत उत्साहपूर्ण वातावरण में दशामाता का पूजन किया गया।गुरुवार को नगर के अलग अलग इलाकों में सुबह से ही महिलाओं का लाल-पीले वस्त्रों से सजधजकर पूजन सामग्री की थाली हाथों में थामे पूजा करने के लिए अपने अपने घरों से निकलकर पूजा स्थल तक जाने और पूजा स्थलों से घरों तक आने जाने का सिलसिला चलता रहा।उल्लेखनीय है कि दशामाता की पूजा के दौरान महिलाओं द्वारा बेल नाम का पीले रंग का धागा गले में धारण करने की परम्परा का भी निर्वाह किया गया।इस दौरान गुरुवार की दोपहर नगर के एक पूजा स्थल पर मन्जूदेवी रजनाती,सन्तोष शर्मा,शान्तिबाई,लीलाबाई,कंकूबाई,पुष्पादेवी,कमलादेवी,रुक्मणीदेवी, दीपशिखा एवं कृष्णादेवी सहित कई महिलाएँ उपस्थित थी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE