BREAKING NEWS
BIG REPORT : नीमच कलेक्ट्रेट में लगी फरियादियों की.. <<     KHABAR : रूप चतुर्दशी से गर्म जल से स्नान करेंगे.. <<     KHABAR : नरसिंहपुर में मिड-डे मील खाने के बाद.. <<     KHABAR : आज पानी बचाने की तैयारी, कल मिलेगी राहत,.. <<     REPORT : वर्षों से श्मशान जाने के रास्ते पर उलझे.. <<     NEWS : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला पुलिस.. <<     शाजापुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार.. <<     KHABAR : देवास में पुलिस अधिकारी की दर्दनाक मौत ने.. <<     BIG NEWS : दीपावली पर मनासा कृषि उपज मंडी में 7 दिन.. <<     BIG REPORT : नीमच पुलिस कंट्रोल रूम में लगी शिकायतों.. <<     NMH-MDS HEADLINES: नीमच-मंदसौर में जनसमस्याओं का.. <<     VIDEO: मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पहुंचे महू, भंवरी.. <<     KHABAR : उम्र 75 साल, आंखों में आंसू और हाथ में.. <<     KHABAR : कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में रस्सी-पेट्रोल.. <<     स्केटिंग ट्रैक पर भोपाल संभाग का तूफान! 70वीं.. <<     KHABAR : स्थापना दिवस पर इंदौर में सियासी बवाल,.. <<     MP बुलेटिन: अफीम नीति पर घमासान, गांधीसागर में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 9, 2024, 3:07 pm
BIG NEWS : अंतरराज्यीय हथियार तस्कर नरेंद्र बांछड़ा और चित्तौड़ की खाकी, जब इन वारदातों को अंजाम देकर हुआ फरार तो उड़े अधिकारियों के होश, फिर जैसे ही मुखबिर ने दी पुख्ता सूचना तो मिली ये बड़ी सफलता, अब आरोपी रहेगा सलाखों के पीछे, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिले में अपराधियों को अवैध हथियार उपलब्ध कराने वाला जिले के विभिन्न थानों के छः प्रकरणों व मध्यप्रदेश के चार प्रकरणों सहित कुल दस प्रकरणों में लिप्त वांछित दस हजार रुपये का ईनामी बदमाश नरेंद्र बांछड़ा उर्फ टोपी को जिला पुलिस की विशेष टीम ने गिरफ्तार किया हैं। गिरफ्तार आरोपी नरेंद्र उर्फ टोपी उदयपुर रेंज के टॉप10 मोस्ट वांटेड अपराधियों में चयनित है।
पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि लोकसभा चुनाव के मध्यनजर जिले के विभिन्न थानों में दर्ज प्रकरणों में वांछित अपराधियों, भगोड़ों व स्थाई वारंटियों की धरपकड़ हेतु जिला पुलिस को निर्देश दिए गए हैं। जिसके लिए एएसपी परबत सिंह व मुकेश सांखला के निर्देशन में जिला स्तर, वृत्त स्तर व थाना स्तर की विशेष टीमों का गठन किया गया हैं। इसी क्रम में थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेड़ा रामसुमेर मीणा पु. नि. के नेतृत्व में एएसआई सूरज कुमार, साइबर सेल के हैड कानि. राजकुमार, कानि. रामावतार, हैड कानि. राकेश व्यास, विशेष टीम के कानि. राधेश्याम, देवेंद्र, वीरेंद्र, चेतन व राकेश की विशेष टीम का गठन किया गया।
विशेष टीम द्वारा अवैध हथियार तस्करी व सप्लाई के जिले के कोतवाली निम्बाहेड़ा के चार मामलों, निकुंभ के एक, सदर चित्तौड़गढ़ के एक मामले में फरार वांछित भगोड़ा अपराधी मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले के डोडिया मीणा थाना वायडी नगर निवासी नरेंद्र उर्फ टोपी पुत्र गल्लाराम बाछड़ा को मंदसौर से उज्जैन के रास्तों में तलाश की। 
तकनीकी जानकारी व विशेष सूचना  के आधार पर आरोपी नरेंद्र उर्फ टोपी को सोमवार को हथियार लेने मंदसौर से उज्जैन जाते समय रास्ते में गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय से 10 हजार रुपये के ईनाम की घोषणा की गई थी।
उक्त कार्यवाही में एएसआई सूरज कुमार ने आसूचना संकलन कर आरोपी की गिरफ्तारी में विशेष भूमिका निभाई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE