नीमच। जिले के मनासा निवासी वैभव पिता हेमकुश माली अपने परिजनों के साथ आज एसपी ऑफिस नीमच पहुंचा और एक आवेदन दिया। आवेदन में वैभव ने बताया कि वह रविवार दिनांक 7 अप्रैल करीब 8.30 बजे अपने घर से निकाला एवं मेडिकल स्टोर पर दवाई लेकर भाटखेड़ी नाके की तरफ जा रहा था, तभी आरोपी एकमत होकर आए और उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। उसने जब गाली गलौज करने का कारण पूछा तो आरोपी पुष्कर राठौर ने कैची से प्राण घातक हमला कर दिया। इस दौरान अन्य सहयोगी आरोपियों ने भी लोहे के चाकू से उस पर वार कर दिया, जिससे उसकी पीठ में कई जगह चोटे आई। खून निकलने लगा। वहीं आरोपियों ने उसके सिर पर भी वार किया। जिसके चलते वह अचेत अवस्था में पहुंच गया। परिवारजन उसको लेकर मनासा थाने पहुंचे। जहां युवक का मेडिकल करवाकर मामला जांच में लिया गया। वहीं कार्यवाही से असंतुष्ट होकर पीड़ित ने आज एसपी ऑफिस पहुंचकर पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल से मिले एवं अपनी आपबीती सुनाई। इसके बाद एसपी ने पीड़ित पक्ष को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।