BREAKING NEWS
BIG REPORT : नीमच कलेक्ट्रेट में लगी फरियादियों की.. <<     KHABAR : रूप चतुर्दशी से गर्म जल से स्नान करेंगे.. <<     KHABAR : नरसिंहपुर में मिड-डे मील खाने के बाद.. <<     KHABAR : आज पानी बचाने की तैयारी, कल मिलेगी राहत,.. <<     REPORT : वर्षों से श्मशान जाने के रास्ते पर उलझे.. <<     NEWS : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला पुलिस.. <<     शाजापुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार.. <<     KHABAR : देवास में पुलिस अधिकारी की दर्दनाक मौत ने.. <<     BIG NEWS : दीपावली पर मनासा कृषि उपज मंडी में 7 दिन.. <<     BIG REPORT : नीमच पुलिस कंट्रोल रूम में लगी शिकायतों.. <<     NMH-MDS HEADLINES: नीमच-मंदसौर में जनसमस्याओं का.. <<     VIDEO: मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पहुंचे महू, भंवरी.. <<     KHABAR : उम्र 75 साल, आंखों में आंसू और हाथ में.. <<     KHABAR : कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में रस्सी-पेट्रोल.. <<     स्केटिंग ट्रैक पर भोपाल संभाग का तूफान! 70वीं.. <<     KHABAR : स्थापना दिवस पर इंदौर में सियासी बवाल,.. <<     MP बुलेटिन: अफीम नीति पर घमासान, गांधीसागर में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 11, 2024, 5:42 pm
BIG NEWS : राजस्थान की भदेसर थाना पुलिस और सिल्वर रंग की कार, जब नाकाबंदी देख चालक ने उठाया ये कदम तो खाकी को हुआ शक, फिर जैसे ही पूछताछ कर ली तलाशी तो उड़ गए होश, जानिये ऐसा क्या ले जा रहे थे, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। भदेसर थाना पुलिस ने बुधवार को नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट कार में अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा 10 किलोग्राम डोडाचूरा जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया हैं।
पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सघन नाकाबंदी एवं अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ कार्यवाही किए जाने के ऑपरेशन के तहत एएसपी परबत सिंह के निर्देशन व डीएसपी भदेसर अनिल शर्मा के सुपरविजन में बुधवार को थानाधिकारी रविन्द्र सेन व पुलिस जाप्ता नरेश, विकास, नरेन्द्र व सुरेश भादू के द्वारा तेजपुरिया मोड सरहद आसावरा पर नाकाबंदी की जा रही थी। नाकाबंदी के दौरान तेजपुरिया की तरफ आती एक सिल्वर कलर स्विफट कार को एक व्यक्ति गाडी चलाता हुआ नजर आया जिसको थानाधिकारी रविन्द्र सेन उ.नि मय पुलिस जाब्ता द्वारा रूकवाया मगर कार चालक ने कार को भगाने का प्रयास किया तो एसएचओ व पुलिस जाब्ता द्वारा कार रूकवा कर संदिग्ध होने पर कार की तलाशी ली तो कार के पीछे डिग्गी में काले रंग का कटटे में 10.130 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा होना पाया गया।
उक्त डोडाचूरा व कार को जब्त कर कार चालक पाली जिले के रेबारियो की ढाणी, बाली निवासी 22 वर्षीय सोनाराम उर्फ सोहन रेबारी पुत्र किशनाराम रेवारी को गिरफ्तार किया गया। एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान  किया जा रहा हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE