BREAKING NEWS
BIG REPORT : नीमच कलेक्ट्रेट में लगी फरियादियों की.. <<     KHABAR : रूप चतुर्दशी से गर्म जल से स्नान करेंगे.. <<     KHABAR : नरसिंहपुर में मिड-डे मील खाने के बाद.. <<     KHABAR : आज पानी बचाने की तैयारी, कल मिलेगी राहत,.. <<     REPORT : वर्षों से श्मशान जाने के रास्ते पर उलझे.. <<     NEWS : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला पुलिस.. <<     शाजापुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार.. <<     KHABAR : देवास में पुलिस अधिकारी की दर्दनाक मौत ने.. <<     BIG NEWS : दीपावली पर मनासा कृषि उपज मंडी में 7 दिन.. <<     BIG REPORT : नीमच पुलिस कंट्रोल रूम में लगी शिकायतों.. <<     NMH-MDS HEADLINES: नीमच-मंदसौर में जनसमस्याओं का.. <<     VIDEO: मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पहुंचे महू, भंवरी.. <<     KHABAR : उम्र 75 साल, आंखों में आंसू और हाथ में.. <<     KHABAR : कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में रस्सी-पेट्रोल.. <<     स्केटिंग ट्रैक पर भोपाल संभाग का तूफान! 70वीं.. <<     KHABAR : स्थापना दिवस पर इंदौर में सियासी बवाल,.. <<     MP बुलेटिन: अफीम नीति पर घमासान, गांधीसागर में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 12, 2024, 5:02 pm
BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले की पारसोली थाना पुलिस और लाखों रूपये कीमत की अफीम, जब की घेराबंदी तो मोटरसाइकिल से पहुंचा शंभू, फिर जैसे ही खाकी को देख उठाया ये कदम..., तलाशी ली तो उड़े गए अधिकारियों के होश, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिले की पारसोली थाना पुलिस ने शुक्रवार को नाकाबंदी के दौरान बाइक सवार एक व्यक्ति के कब्जे से 3 किलो 800 ग्राम अवैध अफीम जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया हैं। आरोपी मोटर साईकिल की सीट के नीचे अफीम छिपा कर ले जा रहा था। जब्त अफीम की अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 20 लाख रुपये हैं।
जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव के मध्यनजर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम व  धरपकड़ के लिए जिले में ऑपरेशन नार्काेस चलाया जा रहा हैं, जिसके तहत प्रभावी कार्यवाही किये जाने के अनुसरण में एएसपी रावतभाटा भगवतसिंह हिंगण व डीएसपी बेगूं रामेश्वर लाल के निर्देशन में शुक्रवार को राजपुरा से रतनपुरा जाने वाले घुमाव पर एसएचओ प्रेमसिंह उप निरीक्षक के नेतृत्व में एएसआई भवानी सिंह, कानि बाबूलाल,  गिर्राज व हरदीना राम द्वारा नाकाबंदी की गई। 
नाकाबंदी के दौरान मोटर साईकिल पर सवार एक व्यक्ति पुलिस जाप्ता को देख मोटर साईकिल वापस मोडकर भागने लगा। जिसको एसएचओ व पुलिस जाप्ता द्वारा पकडा और पुलिस को देख भागना संदिग्ध होने पर तलाशी ली गई तो उसकी मोटर साईकिल के सीट के नीचे चार प्लास्टिक थैलियों में कुल 3 किलो 800 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई। अवैध अफीम व मोटर साईकिल को जब्त कर आरोपी साडास थाने के तुम्बड़िया निवासी 48 वर्षीय शम्भुलाल पुत्र लालु बैरवा को गिरफतार किया गया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान  किया जा रहा है।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE