BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 13, 2024, 3:34 pm
BIG NEWS : रील बनाने की शौकीन भाभी और प्रेमी का जाल, जब बहलाकर नाबालिग ननद को ले गई अपने साथ..., फिर जैसे ही आरोपी ने किया ये घिनौना काम, मासूम ने खाकी को सुनाई दास्तां तो उड़ गए होश, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर

Share On:-

शिवपुरी। ननद से बलात्कार करने वाले भाभी के प्रेमी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। षड्यंत्र रचने वाली पीड़िता की भाभी को पुलिस पहले ही सलाखों के पीछे पहुंचा चुकी है।


बता दें कि शिवपुरी शहर की रहने वाली एक नाबालिग किशोरी की लापता होने की शिकायत कोतवाली में 28 मार्च को दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने 29-30 मार्च को पुलिस ने नाबालिग को दस्तयाब कर लिया था। पड़ताल में पता चला कि नाबालिग को उसी की भाभी अपने साथ ग्वालियर ले गई। जहां उसने अपने प्रेमी के साथ नाबालिग के साथ रेप करवाया। जब नाबालिग की भाभी उसे ट्रेन में बैठाकर दिल्ली ले जा रही थी। इसी दौरान भयभीत होकर नाबालिग ने ट्रेन में सफर कर रहे मुसाफिरों से मदद की मांग ली थी।


इसके बाद जीआरपी की मदद से नाबालिग और उसकी भाभी तक कोतवाली पुलिस पहुंच सकी। नाबालिग ने अपनी आपबीती सीडब्ल्यूसी को बताई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर षड्यंत्रकारी भाभी और उसके प्रेमी लोकेन्द्र पुत्र श्रीकृष्ण धाकड़ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस ने किशोरी की भाभी को उसी दिन जेल भेज दिया था और दुष्कर्म के आरोपी की तलाश शुरू कर रखी थी। पुलिस ने फरार आरोपी को भी शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बता दें कि पुलिस पड़ताल और दस्तावेजों में नाबालिग किशोरी बालिग पाई गई थी।


रील बनाने के शौक में भाभी को हुआ था प्यार
पुलिस की जांच में सामने आया कि अपनी ननद के साथ अपने प्रेमी से दुष्कर्म करवाने वाली उसकी भाभी रील बनाने की शौकीन थी। वह सोशल साइट्स पर अपनी रील बनाकर डालती रहती थी।


इसी दौरान उसकी मुलाकात श्योपुर के रहने वाले लोकेन्द्र पुत्र श्रीकृष्ण धाकड़ हो गई थी। महिला में अपनी ननद को भी सोशल मीडिया का चसका लगाकर अपनी बातों में ले लिया था। वहीं महिला ने अपने प्रेमी के साथ ससुराल से भागकर दूसरे किसी शहर में रहने का मन बना लिया था।


चूंकि महिला अपना ऑपरेशन करा चुकी थी इसके चलते वह मां नहीं बन सकती थी। इसी के चलते महिला ने साजिश का शिकार अपनी ननद को बनाया। महिला अपने प्रेमी का बच्चा अपनी ननद की कोख से चाहती थी। इसी के चलते महिला ने अपने प्रेमी से ननद का जबरदस्ती दुष्कर्म करवाया। इसके आगे की कहानी महिला और उसके प्रेमी दिल्ली जाकर रचते इससे पहले सुध में आई किशोरी चंगुल से बच निकली थी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE