BREAKING NEWS
BIG REPORT : नीमच कलेक्ट्रेट में लगी फरियादियों की.. <<     KHABAR : रूप चतुर्दशी से गर्म जल से स्नान करेंगे.. <<     KHABAR : नरसिंहपुर में मिड-डे मील खाने के बाद.. <<     KHABAR : आज पानी बचाने की तैयारी, कल मिलेगी राहत,.. <<     REPORT : वर्षों से श्मशान जाने के रास्ते पर उलझे.. <<     NEWS : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला पुलिस.. <<     शाजापुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार.. <<     KHABAR : देवास में पुलिस अधिकारी की दर्दनाक मौत ने.. <<     BIG NEWS : दीपावली पर मनासा कृषि उपज मंडी में 7 दिन.. <<     BIG REPORT : नीमच पुलिस कंट्रोल रूम में लगी शिकायतों.. <<     NMH-MDS HEADLINES: नीमच-मंदसौर में जनसमस्याओं का.. <<     VIDEO: मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पहुंचे महू, भंवरी.. <<     KHABAR : उम्र 75 साल, आंखों में आंसू और हाथ में.. <<     KHABAR : कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में रस्सी-पेट्रोल.. <<     स्केटिंग ट्रैक पर भोपाल संभाग का तूफान! 70वीं.. <<     KHABAR : स्थापना दिवस पर इंदौर में सियासी बवाल,.. <<     MP बुलेटिन: अफीम नीति पर घमासान, गांधीसागर में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 13, 2024, 5:28 pm
BIG NEWS : मंदसौर जिले की नई आबादी थाना पुलिस और क्रिकेट का ऑनलाइन सट्टा, जब दी यहां दबिश तो हत्थे चढ़ा हुसैन उर्फ पीटर, सटोरिये के कब्जे से लाखों रूपये का हिसाब जब्त, एक अन्य आरोपी भी गिरफ्तार, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। शहर की नई आबादी थाना पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई में आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक स्थाई वारंटी है तो दूसरा क्रिकेट का ऑनलाइन सट्टा लगाते हुए गिरफ्तार हुआ है। जिससे करीब 15 लाख का हिसाब मिला है।

आरोपी के खिलाफ सट्टा एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की गई है। नई आबादी थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फरार स्थाई वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत एनडीएस एक्ट के फरार 2 हजार के आरोपी बबलू उर्फ मांगीलाल सूर्यवंशी पिता भंवरलाल सूर्यवंशी निवासी मोरखेडा को पकड़ने मे सफलता मिली है। वही खिलचीपुरा जमात खाने के पास आईपीएल क्रिकेट का सट्टा चलने की सूचना पर पुलिस ने मौके से हुसैन उर्फ पीटर निवासी खिलचीपुरा को पकड़ा।

आरोपी के कब्जे वाले एक मोबाइल में करीब 15 लाख के सट्टे का हिसाब मिला है। पुलिस की पूछताछ ने आरोपी ने बताया की वह अपने साथियो के साथ क्रिकेट का सट्टा लगाता है। आरोपी ने अपने साथियों को रुपयों का ट्रांजैक्शन भी किया है। मामले में पुलिस ने आरोपी के साथी अजहर मेव निवासी खिलचीपुरा, इकबाल मेव निवासी जयपुरा, सिद्दिक निवासी नयापुरा को भी सह आरोपी बनाते हुए सट्टा एक्ट के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE