BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 14, 2024, 3:16 pm
BIG NEWS : नीमच शहर का मूलचंद मार्ग और राजस्थान की निंबाहेड़ा पुलिस, जब खाकी को लगी भनक तो दी यहां दस्तक, हत्थे चढ़ा आश मोहम्मद उर्फ गोलू, अब रहेगा सलाखों के पीछे, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। पुलिस की विशेष टीम ने कोतवाली निम्बाहेड़ा के वर्ष 2018 से गौवंश तस्करी के मामले में फरार स्थाई वारंटी को मूलचंद मार्ग नीमच कैंट छावनी के पास से गिरफ्तार किया हैं।
पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि लोकसभा चुनाव के मध्यनजर जिले के सीमावर्ती जिलों में निवासी वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु एएसपी मुकेश सांखला के निर्देश पर उप निरीक्षक रविन्द्र सैन व आजाद पटेल के नेतृत्व में एक विशेष टीम एएसआई सुरजकुमार, साइबर सैल के कानि. रामावतार, कानि. देवेन्द्र, वीरेंद्र, राधेश्याम, हेमराज व चेतन का गठन किया।
टीम ने वर्ष 2018 से थाना कोतवाली निंबाहेडा के गौवंश तस्करी के मामले में छः साल से फरार चल रहे मध्यप्रदेश के नीमच जिले के मूलचंद मार्ग नीमच कैंट छावनी नीमच निवासी आश मोहम्मद उर्फ गोलू पुत्र मोहमद समी को अपने रिश्तेदारी में मिलने नीमच आने की सूचना पर पुलिस टीम ने बिना समय गवाएं तुरंत नीमच पहुंचकर आश मोहम्मद को डिटेन कर बाद पूछताछ के गिरफ्तार किया गया! वारंटी आश मोहम्मद गो तस्करी के मामले में नीमच सिटी व थाना जावरा एमपी में भी वांछित हो फरार चल रहा है। उक्त वारंटी को पकड़ने में राजेन्द्र हैड कांस्टेबल नीमच कैंट थाने का योगदान रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE