BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 14, 2024, 5:41 pm
BIG NEWS : एक अवैध पिस्टल मय मैग्जीन व 05 जिन्दा कारतुस जब्त, राजस्थान की निम्बाहेड़ा पुलिस के हत्थे चढ़े अहमदाबाद के तीन आरोपी, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने जलिया चौक पोस्ट पर नाकाबंदी के दौरान एक कार में सवार तीन लोगों के कब्जे से एक अवैध पिस्टल मय मैग्जीन व 05 जिन्दा कारतुस जब्त कर अहमदाबाद निवासी तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं।
पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि जिले में अवैध हथियारों की धरपकड़ कार्यवाही के तहत एएसपी परबत सिंह व डीएसपी निम्बाहेड़ा बद्रीलाल राव के सुपरविजन में थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेडा राम सुमेर मीणा पु.नि. के निर्देश पर एएसआई सूरज कुमार,  हैडकानि. हरविन्दर सिंह, कानि. रामचन्द्र, हेमन्त, रामकेश, अमित, विरेन्द्र, राकेश व विजयसिंह द्वारा जलिया चौक पोस्ट पर नाकाबंदी की जा रही थी। इसी दौराने हाईवे रोड़ पर नीमच की तरफ से लाल रंग की एक स्वीफ्ट वीडीआई कार आती हुई नजर आई। जिसमें  चालक सहित तीन व्यक्ति बैठे नजर आये। पुलिस द्वारा कार को चौक करने हेतु रूकवाने के लिये हाथ का ईशारा किया तो स्वीफ्ट कार चालक ने स्वीफ्ट कार को भगाकर ले जाने लगा। जिस पर पुलिस जाब्ता द्वारा तुरन्त ही नाकाबन्दी बेरियर स्वीफ्ट कार के आगे लगाकर स्वीफ्ट कार को बामुश्किल रोका। 
नाकाबंदी में लगे एएसआई सूरज कुमार ने उनका नाम पता पुछा तो तीनों ने अपना नाम गुजरात के बागे फिरदोस सोसाईटी, सोनल सिनेमा के सामने आमिन खातून हॉस्पीटल के पिछे थाना वेजलपुर अहमदाबाद निवासी 35 वर्षीय असद सिद्विकी पुत्र फारूक भाई, 36 वर्षीय आसिफ अजमेरी पुत्र अब्बाज भाई एवं सरखेज अम्बा टॉवर रोड़ सवेरा होटल के ऊपर अहमदाबाद निवासी 38 वर्षीय जाकिर खान पुत्र निसार खान होना बताया। 
कार चालक असद सिद्विकी की तलाशी में उसके द्वारा पहनी गई पेन्ट की जेब में 02 जिन्दा कारतुस, एक मोबाईल फोन मिला व साथी जाकिर खान की तलाशी में उसके पास से एक पिस्टल मय मैग्जीन मय 01 जिन्दा कारतुस व एक मोबाईल फोन मिला तथा साथी आसिफ अजमेरी की तलाशी में उसके पास से 02 जिन्दा कारतुस व दो मोबाईल फोन मिले। 
तीनों आरोपियों के कब्जे में मिले उक्त अवैध पिस्टल मय मैग्जीन, जिन्दा कारतुस व कार स्वीफ्ट वीडीआई को जब्त कर आरोपी असद सिद्विकी, जाकिर खान व आसिफ अजमेरी को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से हथियार खरीद फरोख्त के सम्बन्ध में विस्तृत अनुसंधान जारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE