BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 16, 2024, 10:59 am
BIG REPORT : लोकसभा चुनाव से पहले नीमच में इण्डिया गठबंधन की बड़ी बैठक, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनिल चौरसिया ने साधा निशाना, बोले- देश आज तानाशाही के दौर से गुजर रहा है, सांसद सुधीर गुप्ता की नाकामियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे, पढ़े खबर  

Share On:-

नीमच। सत्ताधारी पाटी ईडी, इनकम टेक्स और सीबीआई का सहारा लेकर विपक्षी पार्टियों के नेताओं को जेल भेज रही है। प्रजातंत्र की अवधारणा खतरे में हैं। निकट भविष्य में लोकसभा चुनाव होने जा रहे हैं ऐसे संगीन समय में इण्डिया गठबन्धन की सभी पार्टियां मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ रही है और अपना सर्वसम्मत प्रत्याशी उतार रही है इन्हीं सब बातों के मद्येनजर नीमच सीटू कार्यालय पर कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, सीटू, एम.सी.पी., समाजवादी पार्टी की एक संयुक्त बैठक सम्पन्न हुई। 

सभा को जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौरसिया ने संबोधित करते हुए कहा कि देश आज तानाशाही के दौर से गुजर रहा है। देश के बड़े नेताओं, मुख्यमंत्रियों को जेल में बंद कर दिया गया है। जनतंत्र खतरे में है। निष्पक्ष लोकसभा चुनाव होना नामुमकिन है। देश खतरे के दौर से गुजर रहा है। ऐसे खराब समय में भाजपा के हिटलरवाद को कुचलने के लिए सभी विपक्षी पार्टियॉ मिलकर चुनाव लड़ रही है। नीमच मन्दसौर जावरा संसदीय क्षेत्र में इण्डिया गठबन्धन के लोकप्रिय प्रत्याशी चार बार के विजेता विधायक भाई दिलीप सिंह गुर्जर को उम्मीदवार बनाया है। हम सब मिलकर दिलीप गुर्जर के विजयी होने का मार्ग प्रशस्त करें। 

कामरेड किशोर जेवरिया ने मुखरता से अपनी बात रखी और बताया कि सांसद सुधीर गुप्ता अपने 10 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियाँ जनता के सामने रखे। सुधीर गुप्ता के सौतेले व्यवहार से पूरा नीमच जिला त्रस्त है। गुप्ता जी के 10 वर्षीय कार्यकाल में नीमच से एनसीसी का कार्यालय, पासपोर्ट कार्यालय, लोकोशेड, बम्बई दिल्ली हाईवे, चम्बल का पानी यह सब मन्दसौर ले गये। अब समय आ गया है कि नीमच जिले की जनता इनको सबक सिखाये। 

आम आदमी पार्टी के सम्भागीय संयोजक और वरिष्ठ नेता नवीन अग्रवाल ने कहा कि अफीम की खेती करने वाले किसानों को गुप्ता जी ने सबसे ज्यादा परेशान किया है। धारा 29 का दुरूपयोग सबसे अधिक नीमच मन्दसौर जिले में हुआ है। किसानों को जेल की हवा खिलाने में इनके नीतिगत फैसलों का हाथ है। कामरेड शैलेन्द्र सिंह ठाकुर ने कहा कि हम सब मिलकर देश में अराजकता का माहौल पैदा कर हिटलरशाही लादने वाले तबको से मुकाबला करेंगे और नीमच मन्दसौर जावरा संसदीय क्षेत्र से इण्डिया गठबन्धन के उम्मीदवार भाई दिलीप सिंह गुर्जर को विजयी बनवाएंगे। 

मीटिंग में आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष अशोक सागर, कामरेड विजयी बैरागी, कांग्रेस के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष बृजेश मित्तल, कांग्रेस व्यापार एवं उद्योग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष कमल मित्तल, सेवादल जिलाध्यक्ष रणजीत सिंह तँवर, कामरेड किरपाल सिंह मण्डलोई ने भी संबोधित किया। 

सभा में सामूहिक रूप से निर्णय लिया गया कि एक कॉमन प्रोग्राम जारी किया जावे। जनता से पार्टियों की सामूहिक अपील जारी की जावे सांसद की निष्क्रियता और नाकामियों को जनता के सामने रखा जावे। नुक्कड़ सभाएं आयोजित की जावे। सभा मंच पर सभी पार्टियों को बुलाया जावे। युवाओं और महिलाओं पर सम्पूर्ण फोकस किया जावे। अंत में सभी ने मिलकर लड़ने का संकल्प लिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE