BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 16, 2024, 11:26 am
BIG NEWS : अमित शाह आज छिंदवाड़ा में करेंगे रोड शो, श्री बड़ी माता मंदिर में करेंगे पूजा, भाजपा संगठन ने सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली, रामनवमी पर श्री राम मंदिर में करेंगे दर्शन, पढे़ खबर

Share On:-

छिंदवाडा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को छिंदवाड़ा में रोड शो करेंगे। शाह 8 दिन में दूसरी बार मध्यप्रदेश आ रहे हैं। अमित शाह मंगलवार शाम करीब 4 बजे छिंदवाड़ा पहुंचेंगे। यहां 4ः30 बजे फव्वारा चौक से रोड शो शुरू करेंगे। वे रथ पर सवार होकर गल्ला बाजार, कमानिया गेट, गोल गंज, मन्ना महाराज मेन रोड होते हुए नगर शक्ति पीठ श्री बड़ी माता मंदिर छोटी बाजार पहुंचेंगे।


शाह नगर शक्ति पीठ श्री बड़ी माता मंदिर पहुंच कर बड़ी माता जी के दर्शन करेंगे। यहां वे पूजा-अर्चना भी करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री नाइट स्टे छिंदवाड़ा में ही करेंगे।


पूर्व मंत्री चौधरी चंद्रभान सिंह ने बताया कि गृहमंत्री के आगमन और रोड शो के लिए भाजपा संगठन ने सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली है।


रामनवमी पर श्री राम मंदिर में करेंगे दर्शन
पूर्व मंत्री ने बताया कि अमित शाह 17 अप्रैल की सुबह 8 बजे श्रीराम जन्मोत्सव पर ऊंटखाना श्री राम मंदिर में दर्शन कर पूजन करेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE