BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 16, 2024, 1:55 pm
BIG REPORT : कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी आज मुरैना में, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार सहित नीटू के साथ जाएंगे पर्चा भरवाने, आम जनता को करेंगे संबोधित, पढे़ खबर

Share On:-

मुरैना। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार मंगलवार को मुरैना आ रहे हैं। वे यहां पर मेला ग्राउंड में आम सभा करेंगे उसके बाद कलेक्ट्रेट जाएंगे तथा कांग्रेस प्रत्याशी नीटू सिकरवार का नाम निर्देशन पत्र कलेक्टर के सामने प्रस्तुत करवाएंगे।


मुरैना श्योपुर क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी सत्यपाल उर्फ नीटू सिकरवार को पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है। उनके प्रत्याशी बनाने के बाद से ही कांग्रेस पार्टी में इस बात की आशा की लहर बहने लगी है कि मुरैना संसदीय क्षेत्र से उनकी यह सीट निकल जाएगी। इसके पीछे मुख्य कारण भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी शिवमंगल सिंह तोमर के मुकाबले सत्यपाल उर्फ नीटू सिकरवार की छवि काफी सशक्त मानी जा रही है। जहां तक शिवमंगल सिंह तोमर की बात है उनका प्रभाव श्योपुर में भी बताया जा रहा है, जबकि वहां पर नीटू सिकरवार का प्रभाव कम आंका जा रहा है।


आम जनता को करेंगे संबोधित
कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार दोनों ही प्रदेश स्टार के सबसे बड़े नेता है। दोनों के आने के साथ ही यह बात पूरी तरह से स्पष्ट हो चुकी है कि कांग्रेस पार्टी को मुरैना की सेट को लेकर काफी उम्मीदें हैं।


पुलिस प्रशासन चौकन्ना
कांग्रेस पार्टी के दोनों नेताओं के आने की खबर से मुरैना शहर का पुलिस एवं प्रशासन पूरी तरह से चौकन्ना हो गया है। सीआईडी से लेकर आम पुलिस तक इस बात की कोशिश में है कि कहीं कोई घटनाक्रम न घट जाए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE