BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 17, 2024, 10:37 am
BIG NEWS : अमित शाह की भाजपा के नाराज नेताओं को नसीहत, छिंदवाड़ा में रोड शो के बाद कहा- चुनाव में कमी रही तो पार्टी बाद में निर्णय लेगी, जानिए पूर्व कैबिनेट मंत्री और पूर्व विधायक रमेश दुबे से बंद कमरे में ऐसा क्या कहा, पढे़ खबर 

Share On:-

छिंदवाड़ा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में रोड शो किया। रोड शो के बाद शाह ने पहले कोर कमेटी और फिर नाराज नेताओं के साथ अलग से बैठक की। इनमें पूर्व मंत्री चंद्रभान सिंह चौधरी, पं. रमेश दुबे, ताराचंद बावरिया सरीखे नेता शामिल हैं। शाह ने सभी नेताओं को साफ कर दिया है कि यह चुनाव पार्टी के लिए अहम है। इसमें कोई कमी रहती है तो पार्टी बाद में उसका विश्लेषण कर अपना निर्णय लेगी।


आज बुधवार सुबह भी शाह ने सीएम डॉ. मोहन यादव और प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा समेत सभी पदाधिकारियों से 40 मिनट चुनाव को लेकर चर्चा की। इसके बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री और पूर्व विधायक रमेश दुबे से बंद कमरे में बात की। शाह ने ऊंटखाना स्थित श्री राम मंदिर में दर्शन किए।


रोड शो में गूंजे जय श्री राम और मोदी-मोदी के नारे
मंगलवार शाम शाह ने खुले रथ में सवार होकर करीब 700 मीटर का रोड शो किया। इस दौरान रास्तेभर उन्होंने जनता का अभिवादन किया। उनके एक हाथ में बीजेपी का चुनाव चिन्ह कमल का फूल नजर आया।रोड शो में जुटे लोगों ने शाह पर फूल बरसाकर उनका स्वागत किया। शाह भी लोगों पर फूल बरसाते चल रहे थे। इस दौरान जय श्री राम और मोदी-मोदी के नारे गूंजे। रोड शो में अमित शाह के साथ सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा और भाजपा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू मौजूद रहे।,


बड़ी माता मंदिर में नहीं किए दर्शन
अमित शाह ने शहर के फव्वारा चौक से रोड शो शुरू किया। जो गल्ला बाजार, कमानिया गेट, गोल गंज, मन्ना महाराज मेन रोड होते हुए नगर शक्ति पीठ श्री बड़ी माता मंदिर छोटी बाजार पर खत्म हुआ। बताया जा रहा था कि शाह यहां बड़ी माता मंदिर में दर्शन करेंगे, लेकिन वे रथ से उतरकर सीधे कार से रवाना हो गए। बता दें कि अमित शाह रात्रि विश्राम छिंदवाड़ा में ही कर रहे हैं।


नागपुर से बाय रोड पहुंचे छिंदवाड़ा
अमित शाह को नागपुर से हेलिकॉप्टर से छिंदवाड़ा पहुंचना था, लेकिन मौसम की खराबी के चलते वे कार के जरिए बाय रोड छिंदवाड़ा पहुंचे। उनका रोड शो तय समय से करीब दो घंटे देरी से करीब सवा 8 बजे शुरू हुआ।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE