नीमच। आज आदिवासी कर्मचारी अधिकारी संगठन (आकास) नीमच की बैठक अंबेडकर सर्कल के पीछे बगीचे में आरंभ हुई। जिसमें आकास का वार्षिक आय - व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया।।उपस्थित सदस्यों सर्वसम्मति से जून माह में 10 वी और 12 वी कक्षा में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण छात्र छात्राओं, नीट, जेईई,एमपी पीएससी और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्तीर्ण छात्र छात्राओं,खेल कूद व कला आदि में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित करने के लिए प्रतिभा सम्मान समारोह के आयोजन की रूपरेखा बनाई।इस अवसर आकास नीमच के सभी सदस्यों का मिलन समारोह भी आयोजित होगा। सभी उपस्थित सदस्यों द्वारा आकास के सदस्यता अभियान को गति प्रदान करने के लिए प्रयास किए जाएंगे।इस अवसर पर आकास के कारूलाल खराड़िया,डॉक्टर रमेश चौहान,दिनेश कुमार मंडलोई, नारायण दायना,दुर्याेधन सोलंकी,गोपाल भूरिया,जगदीश निनामा,कैलाश भाभर,रोहित दायना आदि उपस्थित रहे।
यह जानकारी आकास नीमच के मीडिया प्रभारी सुरेश तावड़ ने दी।