BREAKING NEWS
KHABAR : जाजू कॉलेज में तिरंगा रैली और भाषण.. <<     KHABAR : भारतीय व्यापारी महोत्सव में शामिल होगा.. <<     BIG NEWS : कैबिनेट बैठक, भोपाल-विदिशा फोरलेन समेत.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का देवनारायण मंदिर और रात का.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक में युवा नेतृत्व को.. <<     राजगढ़ हादसे के मृतकों का धासड़ में अंतिम.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर चित्तौड़गढ़ दुर्ग में.. <<     KHABAR : 7 लौटे, एक अब भी कतर की जेल में, कमांडर की.. <<     KHABAR : उज्जैन के बड़े गणेश मंदिर में 4 दिन पहले.. <<     KHABAR : यूपीएससी सीएपीएफ में चयन के बाद चापड़ा.. <<     KHABAR : झमाझम बारिश से जलमग्न हुआ खरगोन, सराफा.. <<     KHABAR : नगर पोलायकलां के पात्र हितग्राही.. <<     पोलायकलां नगर परिषद की साधारण सभा की बैठक.. <<     KHABAR : मध्य प्रदेश में प्रत्यक्ष प्रणाली से.. <<     BIG REPORT : नीमच में खेल मैदान पर छिड़ा संग्राम,.. <<     KHABAR : धासड़ में पसरा मातम, बारिश के बीच उठीं 9.. <<     भारतीय सेना में अग्निवीर के लिए चयनित निखिल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 25, 2024, 10:59 am
KHABAR : गांव बसेड़ा में सात दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजन, पूर्व मंत्री उदयलाल आंजना ने भी लिया धर्म लाभ, पढ़े बाल मुकुंद नागर की खबर

Share On:-

दूदरसी। पंचायत समिति छोटी सादड़ी जिला प्रतापगढ़ का गांव बसेड़ा में सभी ग्रामवासियों के तत्वावधान में सात दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजन 20 मई से प्रारंभ हुआ जो 26 मई को महाआरती के पश्चात महाप्रसादी के साथ संपन्न होगा । कथा का समय प्रातः 11 बजे से 3 बजे तक स्थान गांव के श्री गोदडदेव बावजी के यहां प्रख्यात कथाकार अंजलि देवी आर्य प्रतिदिन श्रीराम कथा का रसपान अपने मुखारबिंद से उपस्थित सैंकड़ों श्रोताओं को करा रही है ।
प्रतिदिन आयोजित इस श्री राम कथा में प्रतिदिन 7 / 30 बजे हवन भी किया जा रहा है जिसमें इच्छुक जोड़े हवन में सहभागिता कर धर्म लाभ ले रहे हैं। 
यह जिक्र अनिवार्य है कि चाहे श्री मद्भागवत कथा हो या श्रीराम कथा उसमें नित्य होने वाले हवन में यदि किसी दंपति ने सहभागिता कर आहुतियां दी हो उनको एक यज्ञ करने जैसा पुण्य फल मिलता है ।
कथा के पांचवें दिन राजस्थान सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री उदयलाल आंजना ने भी श्रीराम कथा में अपनी सहभागिता करते हुए पुण्य लाभ प्राप्त किया और आपने उपस्थित श्रोताओं को बधाई व शुभकामनाएं दी और कहा कि आपने इस श्रीराम कथा रूपी महाकुंभ में स्नान कर जो पुण्य प्राप्त किया है उसके लिए मैं आपको तहेदिल से धन्यवाद देता हूं और कथा वाचक आदरणीय गुरूवर सुश्री अंजलि जी के श्री चरणों में नमन करता हूं कि आपने यहां कथा कर इस गांव की भूमि को पवित्र कर दिया है तथा इस कथा के आयोजकों को साधुवाद देता हूं कि इस भीषण गर्मी में आपने श्रीराम कथा का आयोजन किया और बेहतरीन व्यवस्था की इसके लिए आपको बहुत बहुत धन्यवाद देता हूं।इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य गोवर्धन लाल आंजना पूर्व पंचायत समिति सदस्य कालूराम आंजना पूर्व सरपंच वरदीचंद आंजना पूर्व प्रधान नंदूदेवी घनश्याम आंजना छगनलाल उदयलाल आंजना राधेश्याम सुथार मुकेश गोपाल शांतिलाल सेन शांतिलाल नेपाल जीवनलाल भारत कुमार दशरथ हरिश कमल आंजना अमृतलाल कालूलाल आंजना उपस्थित थे । 3 बजे भगवान श्री राम की आरती उतारी गई तत्पश्चात सभी उपस्थित श्रोताओं को प्रसाद बाटी गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE