चित्तौड़गढ़। ग्राम पंचायत ओडुंद के गांव लाखा का खेड़ा में मां गायत्री माता मंदिर प्रांगण में आयोजित तीन दिवसीय मेले का शुभारंभ हुआ। मेला 25- 26- व 27 मई 2024 तक आयोजित किया जा रहा है ।
भेरूलाल शर्मा ने बताया कि मेले का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा और गौशाला में पंडितों द्वारा गौ माता की पूजन कर हवन यज्ञ करके आसपास के ग्रामीणों द्वारा गौशाला का शुभारंभ भी किया गया। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या , विशिष्ट अतिथि भूमि विकास बैंक के ।अध्यक्ष पूर्व विधायक कपासन बद्री लाल जाट थे समारोह के दौरान विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने कहा विकास के लिए कोई धन की कमी नहीं आने देंगे गौशाला निर्माण को लेकर भी विधायक ने आश्वासन दिया जो संभव मदद होगी हम पूर्ण तरह करने के लिए तैयार रहेंगे।
जन सहयोग से पुनीत कार्य में सहभागी बने अतिथि दिनेश शर्मा घोसुंडा , लाल गुर्जर पांडोली, अनिल ईनाणी चित्तौड़गढ़ किशन जाट नेतावल व उपस्थित पदाधिकारी द्वारा स्वागत अभिनंदन किया। भेरूलाल शर्मा गोटू दुर्गेश धनेत कला बंजारा श्याम जी बंजारा ईश्वर सिंह गोवर्धन सिंह रूपलाल बंजारा गिरधारी बंजारा सुरेश गाडरी चरण सिंह देवड़ा सत्यनारायण विजयवर्गी रमेश जी वकील घोसुंडा उदय राम गाडरी मनीष जैन आदि उपस्थित रहे। गौशाला का शुभारंभ महंत हरिदास महाराज और संतों के सानिध्य में विशाल कलश यात्रा निकालकर किया गया भगवा ध्वज परिवर्तन किया।