नीमच। शहर में इन दिनों गर्मी अपने तीखे तेवर दिखा रही है। अधिकतम तापमान भी 45 डिग्री के आसपास बना हुआ है। लोग भीषण गर्मी से परेशान हो रहे हैं। इसी बीच रविवार दोपहर में अचानक मौसम ने करवट ली और आसमान में बादलों ने डेरा जमाया। कुछ ही देर में झमाझम बारिश की शुरूआत हो गई। दोपहर 2 बजे बाद शुरू हुई इस बारिश का क्रम करीब 15 मिनिट तक जारी रहा। नवतपा के दूसरे दिन बारिश होने से मौसम खुशनुमा हो गया और नागरिकों को भीषण गर्मी से राहत मिली। बारिश बंद होने के बाद भी आसमान में बादलों की जमावट बनी रही।