चीताखेड़ा। नौ दिनों तक चलने वाले नौतपा के दूसरे दिन अंचल में रिकॉर्ड तोड़ प्रचण्ड गर्मी का दौर बदस्तूर जारी है। गर्म हवाएं लोगों को झुलसाने लगी है और दिन भर तीखी धूप ने लोगों को घरों में रहने को मजबूर कर दिया है। रविवार को अल सुबह आसमान में बादल छाए हुए थे और हल्की-हल्की फुहारें चली पर अधिक देर तक नहीं चली और एक बार फिर एक घंटे बाद ही सूर्य देव ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिये थे। वहीं दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली और आसमान में बादल छा गए और देखते ही देखते तेज धूलभरी अंधड़ चली, जिससे चारों ओर धूल छा गई। हवा इतनी तेज थी कि आवरी माताजी मंदिर परिसर में नर सेवा नारायण सेवा समिति द्वारा 12 लाख रुपए की लागत से 49 दिनों पूर्व बनाए गए पक्षी रात्रि विश्राम टावर भर-भराकर जमिदोज हो गया।
नौतपा के दूसरे दिन रविवार को वहीं दोपहर तक प्रचंड गर्मी के बीच लोग गर्मी से परेशान हो गए और पसीने से हर किसी को तर-बतर होते हुए देखा गया। लू के थपेडों ने आम आदमी को घरों से बाहर निकलने नहीं दिया, जिससे मुख्य बाजार एवं व्यस्ततम मार्गों पर भी कर्फ्यू नुमा सन्नाटा दिखाई दिया।
भीषण गर्मी से आमजन बेहाल हो गए और सड़कों व बाजार में दोपहर को लू के थपेडों ने सन्नाटा पसरा दिया। रविवार को सुबह से ही तपिश का अहसास करा दिया था। हालांकि दोपहर बाद आसमान में हल्के बादलों ने डेरा जमा दिया जिससे बावजूद भी उमस भरी गर्मी में हरकोई पसीने से तरबतर दिखाई दिया। पसीने और गर्मी के बीच दोपहर 2 बजे बाद अचानक से मौसम बदला और तेज धूलभरी अंधड़ के दौरे का सिलसिला शुरू हो गया, धूलभरी अंधड़ की गति भी इतनी तेज थी कि आवरी माताजी मंदिर परिसर में नर सेवा नारायण सेवा समिति द्वारा 12 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित पक्षी रात्रि विश्राम टावर भी लोकार्पण के 49 दिनों में ही ठेकेदार की लापरवाही से घटिया निर्माण के कारण तेज धूलभरी अंधड़ से जमिदोज हो गया वहीं दर्जनों मकानों की छतों के चद्दर शेड उड़ कर पड़ोसियों के मकानों पर जा गिरे तो कहीं पेड़ों की शाखाएं धराशाई हो गई तो किसी के मकानों की पक्की दिवाले जमिदोज हो गई। तेज धूलभरी अंधड़ के कुछ समय बाद बारिश भी शुरू हो गई। इसके कारण उमस की गर्मी और अधिक बढ़ गई और हवा चलने के साथ हुई विद्युत खंबों से विद्युत तार टुटने से घंटों बिजली कटौती ने गर्मी का असर और बढ़ा दिया। बदलते हुए मौसम के बीच गर्मी का असर भी लगातार बढ़ रहा है।
7 अप्रैल 2024 को पक्षी रात्रि विश्राम टावर का हुआ था लोकार्पण-
नर सेवा नारायण सेवा समिति द्वारा बड़े ही तन मन और धन तथा पूरी श्रद्धा भाव से मुक पक्षियों के रात्रि विश्राम हेतु टावर एवं दाना पानी व्यवस्था के लिए कड़ा परिश्रम करके दानदाताओं से सहयोग लेकर 12 लाख रुपए से 49 दिन पूर्व 7 अप्रैल 2024 को नवनिर्मित कार्य ठेकेदार द्वारा पूर्ण कर लोकार्पण करवाया गया था। परंतु रविवार को चली तेज धूलभरी अंधड़ ने जमिदोज कर दिया।
बाजार एवं मुख्य व्यस्ततम मार्गों पर भी कर्फ्यू नुमा सन्नाटा पसरा रहा-
गर्मी के तेवर लगातार तल्ख होते जा रहे हैं।गर्म लू के थपेडों से जनजीवन बूरी तरह प्रभावित हो रहा है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ एएनएम तरुणा कनिका ने सलाह दी है कि मौसम में बदलाव से पेट दर्द, उल्टी -दस्त, बुखार आदि पीड़ितों की दिनों दिन बढ़ती संख्या में वृद्धि होती जा रही है। बड़ी संख्या में मौसमी बीमारियों से शासकीय एवं निजी चिकित्सालयों में उपचार कराने पहुंच रहे हैं। इसमें ठंडी तासीर के पदार्थों का सेवन करने के साथ पर्याप्त पानी पीने और जूस का उपयोग करने के साथ धूप से बचने तक की एवं मच्छरों से बचाव के लिए मच्छरदानी का उपयोग करने की दी। कहा कि विशेष कर बच्चों एवं बुजुर्गों व महिलाओं को इस भीषण गर्मी से एकदम बरसात से ठंडा मौसम तथा ठंडे मौसम से एकदम गर्म मौसम के बदलाव से शरीर के तापमान में परिवर्तन से शरद गर्मी चढ़ जाने से स्वास्थ्य बिगड़ जाता है और व्यक्ति बीमार हो जाता है।