कंजार्डा। कुकड़ेश्वर के सहस्त्र मुखेश्वर शिक्षण समिति मनासा के तत्वावधान में सरस्वती शिशु मंदिर कंजार्डा में सात दिवसीय शिक्षक वर्ग सॉफ्टवेयर प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन रखा गया है। इस प्रशिक्षण में मनासा तहसील के प्रत्येक सरस्वती शिशु मंदिर से आचार्य दीदी की उपस्थिति होंगे। प्रशिक्षण वर्ग 27 मई से 2 जून तक रहेगा। 27 मई को सभी आचार्य दीदी का आगमन होगा। कंजार्डा पहुंचने के लिए दोपहर 3, 5, 6, 7 बजे मनासा से बस सुविधा है। वहीं कुकडेश्वर से दोपहर 4 बजे बस उपलब्ध है। प्रशिक्षण के लिए जिला प्रमुख मंगल सिंह चंद्रावत से संपर्क करें।