BREAKING NEWS
मंदसौर नगर पालिका में मटका फोड़.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सामलती कुएं की भूमि पर कब्जे का आरोप,.. <<     BIG NEWS : एमपी में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति का.. <<     KHABAR : सड़क निर्माण से प्रभावित 65 परिवारों की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : प्रकाश नागदा और पटेल बाबूलाल नागदा की पहल.. <<     KHABAR : राज्यपाल के आदेश की अनदेखी, आदिवासी.. <<     BIG NEWS : 17 साल के पंचायत रिकॉर्ड गायब! जनसुनवाई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की जनसुनवाई.. <<     BIG NEWS : नीमच में बलराम योजना पर बड़ा बवाल, हाथ में.. <<     KHABAR : ग्राम कोटड़ाबुजुर्ग में बारिश की आस में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : महेश नवमी पर माहेश्वरी समाज की भव्य वाहन.. <<     देवास में श्रद्धा के साथ मनाया गया डॉ. श्यामा.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस,.. <<     KHABAR : सांदीपनि स्कूलों में अब इलेक्ट्रिक किचन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मासूम अली असग़र (अ.स.) की शहादत का दर्द सुन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 15, 2024, 11:33 am
KHABAR : नीमच में मुस्लिम धर्मावलंबियों ने मनाया मोहर्रम का पर्व, बड़ी मंडी से उठा ताजियों का मुकाम, समाजजनों ने पूरी की मेहंदी की रस्म, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। इस्लामिक नववर्ष यानी मोहर्रम के माह की शुरुआत के 10 दिनी शहादत के दौरान कई धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिसके चलते शहर में समाजजनों द्वारा 5 तारीख शुक्रवार को झंडे-अलम छड़ी का जुलूस निकाला गया था। इसके बाद रविवार को मेहंदी का जुलूस देर शाम को अखाड़ों के साथ निकाला गया जो अपने मुकाम बड़ी मंडी से उठकर तिलक मार्ग, कमल चौक, नया बाजार, पटेल चाल, टैगोर मार्ग, फोर जीरो, पुस्तक बाजार, घंटाघर होते हुए पुनः वहीं सामाप्त हुआ। 

समाज के इकबाल कुरैशी ने बताया कि मोहर्रम के चांद की 7 तारीख को पैगम्बर मोहम्मद सा. (स.) के नवासे हजरत इमाम हुसैन की याद में मेहंदी का जुलूस उत्साह के साथ शाम को निकाला गया। जहां जगह-जगह सबिलो में शर्बत पानी पिलाकर अखाड़ों के उस्तादों और खलीफाओं को साफा बांधकर दस्तार बंधी कर उनका स्वागत सत्कार किया गया। 

साथ ही शहादत की याद में रविवार को मेहंदी की रस्म के दौरान मुस्लिम धर्मावलंबियों द्वारा अलग-अलग ताजियों पर पूरी अकीदत एवं मन्नत के साथ मेहंदी की रस्म पूरी की गई। वहीं ये भी मान्यता है कि जिस व्यक्ति द्वारा मन्नत की मेहंदी बोली जाती है वह नंगे पांव एक चौकी पर शुद्ध घी से दिये जलाकर तथा चौकी को अपने सिर पर रखकर ताजियों तक जाते हैं और शीश नवाकर अपनी अपनी मन्नत पूरी करते हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE