BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध कृष्णधाम श्री.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले में जून माह की इस तारीख को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अपर कलेक्टर एकता जायसवाल ने की जनसुनवाई, 105.. <<     KHABAR : खरगोन में महिलाएं बोलीं- पानी नहीं, शराब.. <<     NEWS : राष्ट्रीय गौरव रत्न सम्मान-2026 से सम्मानित.. <<     KHABAR : ऑनलाइन ठगी के शिकार किसान को मिली राहत,.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ के क्राउन लीला होटल में सेज.. <<     NEWS : कलेक्टर ने ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में योजनाओं की बरसी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : जर्जर सड़क पर फूटा जनाक्रोश, ग्रामीणों ने.. <<     KHABAR : चंबल में रेत खनन रोकने 3 राज्यों का एक्शन.. <<     KHABAR : किसानों की मांगों को लेकर एसडीएम.. <<     BIG NEWS : मालवा के इस जिले के किसानों को केन में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में एमडी ड्रग्स का बड़ा जखीरा.. <<     KHABAR : मंडी शुल्क वृद्धि का विरोध, बंद रही कृषि.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 22, 2024, 3:46 pm
NEWS : शहर के यति जी का उपासरा में आस्था व उल्लास के साथ मना गुरु पूर्णिमा का पर्व, भक्तों ने गुरुवर्य यति जी का किया अभिनंदन, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। शहर के यति जी का उपासरा में गुरु पूर्णिमा पर्व आस्था उल्लास पूर्वक मनाया गया। श्रद्धालुओं ने गुरु चरण पूजा और गुरु वंदन अभिनंदन कर गुरु पूर्णिमा मनाई, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा पत्र प्रेषित कर यति जी का अभिनंदन किया, वहीं विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने गुरुजी का अभिनंदन कर आशीर्वाद लिया।

यति जी का उपासरा में प्रख्यात ज्योतिषाचार्य पूज्य विभूषित विनोद चंद जी यति गुरुदेव का बड़ी संख्या में गुरु भक्तों ने अभिनंदन किया। चित्तौड़गढ़ सहित सुदूरवर्ती क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने इस अवसर पर गुरु पूर्णिमा पर्व पर पारंपरिक आस्थापूर्वक गुरु की चरण पूजा करके अभिनंदन किया । इस मौके पर विनोद चंद जी यदि गुरुदेव ने गुरु भक्तों को आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने कहा कि गुरु आज्ञान के अंधकार से ज्ञान के प्रकाश की ओर ले जाते हुए शिष्य को सद्मार्ग की राह दिखाता है। उन्होंने कहा कि हम अपने गुरु की महिमा का बखान मात्र न करें, बल्कि गुरु के बताए मार्ग पर चलकर उनकी महिमा को धारण कर स्वयं भी महान बनें और गुरु कार्य मे पूर्ण श्रद्धा, समर्पण के साथ सदैव लगे रहें। यही सच्ची गुरुभक्ति है सचमुच गुरु की महिमा अपरम्पार है। जो बात दवा से होती नहीं वो बात दुआ से होती है। जब सच्चा गुरु मिल जाय तो बात ईश्वर से होती है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE