नीमच। बघाना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम चैनपुरा में शुक्रवार सुबह तार फेंसिंग में फैले करंट की चपेट में आने से एक गाय व भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। प्रार्थी ने कार्रवाई हेतु बघाना थाने पर आवेदन दिया है।
प्रार्थी शंकर सिंह पिता नवलसिंह राजपूत निवासी चेनपुरा ने आवेदन में बताया कि आज सुबह 11 बजे लगभग मेरे पिताजी मवेशी चराने जेके फेक्ट्री की पड़त पड़ी जमीन पर गए थे। तभी गोपाल पिता नंदलाल मोरवार निवाली नयागांव व फतेहलाल मेघवाल निवासी चेनपुरा के खेत की मेड पर बनी तार फेंसिंग में करंट होने से मेरी एक गाय चपेट में आ गई तथा घीसालाल धाड़ी के खेत पर तार फेसिंग में करंट होने से एक भेस करंट की चपेट में आ गई। मौके पर हमने जाकर देखा तो खेत के ट्यूबवेल के तार में जगह-जगह कट लगे थे जिस खेत की तार फेंसिंग में करंट फैल गया और मौके पर मेरी एक गाय व भैंस की मौत हो गई। प्रार्थी ने कार्रवाई हेतु बघाना थाने पर लिखित आवेदन दिया है।