शाजापुर। उज्जैन में महाकाल के दर्शन के बाद क्षिप्रा का जल कावड़ में भरकर 40 से अधिक कांवड़िए सिरोंज देवपुर धाम के लिए निकले। आज यानी शनिवार को सुबह इनकी कांवड़ यात्रा शाजापुर पहुंची। बारिश में भी इन कांवड़ियों के कदम नहीं रुक रहे थे।
हाथों में क्षिप्रा के जल से भरी कावड़ और मुख पर बोल बम का उद्घोष। यह दृश्य था शनिवार को शाजापुर के शहरी हाईवे का। अवसर था उज्जैन से सिरोंज देवपुर धाम तक शुरू हुई कावड़ यात्रा का राजराजेश्वरी की नगरी के मध्य से गुजरने का। कावड़ यात्रा में 40 से अधिक कांवड़िए बारिश में भी पैदल यात्रा कर रहे थे। उज्जैन से शुरू हुई इनकी कावड़ यात्रा 10 दिन में सिरोंज देवपुर धाम पहुंचेगी।