चीताखेड़ा। स्थानीय खटीक (बोरीवाल) समाज के सामाजिक कार्यकर्ताओं सुरजमल बोरीवाल, नारायण लाल, सत्संगी कैलाश चंद्र बोरीवाल की 90 वर्षीय पुज्य माता जी नाथीबाई बोरीवाल का शुक्रवार की रात्रि में लंबे समय से अस्वस्थ के बाद आकस्मिक निधन हो गया था। जिनका शनिवार को प्रातः अपने निवास स्थान से भजन कीर्तन एवं बैण्ड बाजों के साथ अंतिम शवयात्रा निकाली गई। शवयात्रा में दूरदराज इलाकों सहित आस-पास ग्रामीण क्षेत्रों से देव -देवी मंदिरों के पूजारी सहित बड़ी संख्या में सत्संगी लोग शामिल हुए।
नाथीबाई हंसमुख, मिलनसार,मृदुभाषी , धार्मिक प्रवृत्ति की महिला थी। अंतिम शवयात्रा जिस मार्ग से गुजरी पूरे मार्ग में सत्संगियों द्वारा ढोलक मजिरों और हारमोनियम वादक यंत्र की मधुर ध्वनि के साथ धार्मिक भजन कीर्तन करते हुए चल रहे थे। शवयात्रा में हर वर्ग और हर धर्म के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। मृतक नाथीबाई के देह को पुत्र सुरजमल बोरीवाल, नारायण लाल, सत्संगी कैलाश चंद्र बोरीवाल सहित बोरीवाल परिजनों ने मुखाग्नि दी। शवयात्रा में शामिल सभी लोगों ने शोक सभा कर शौक संवेदना व्यक्त कर दिवंगत आत्मा को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की। उपरोक्त जानकारी पत्रकार भगत मांगरिया ने दी।