BREAKING NEWS
BIG REPORT : घी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा.. <<     सीतामऊ-मंदसौर रोड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे गोपाल उपाध्याय (मध्यप्रदेश.. <<     NEWS : सेवा के संकल्प के साथ मनाया राजस्थान सरकार.. <<     हिमालेश्वर धाम में सात दिवसीय शिव महापुराण.. <<     KHABAR : गायत्री शक्तिपीठ नीमच द्वारा भारतीय.. <<     NEWS : अर्बन बैंकों को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं.. <<     NEWS : इनर व्हील क्लब ने बालिकाओं के स्वास्थ्य और.. <<     NEWS : नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़ किले की गुफा में विराजेंगे.. <<     KHABAR : उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुए जायरीन,.. <<     BIG NEWS : खेत पर गया किसान नहीं लौटा घर, कुएं में.. <<     KHABAR : सेगांव में धूमधाम से मनाया गया विश्व.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब,.. <<     KHABAR : बड़वानी में धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी.. <<     खरगोन में विश्व आदिवासी दिवस का उत्सव,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम पर सात दिवसीय शिव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 27, 2024, 7:55 pm
KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल ने मनाया कारगिल विजय दिवस, पूर्व सैनिकों का किया सम्मान, विधायक परिहार ने कहा- देश की सच्ची सेवा में लगें जवानों के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। देश की सच्ची सेवा में लगें जवानों के योगदान को हम और हमारी पीढ़ियां कभी भुला नहीं पाएगी, बॉर्डर पर हर परिस्थिति में तैनात खड़े जवानों की वजह से ही आज हम हर त्यौहार खुशी के साथ अपने परिवार के बीच मना रहे हैं। यह बात शुक्रवार शाम नगर के कारगिल चौराहे पर डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल द्वारा कारगिल विजय दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्र के विधायक दिलीप सिंह परिहार बोल रहे थे। 

परिहार ने आगे संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं को 1999 में हुए युद्ध पर भी विस्तार से प्रकाश डाला ।जिसमें विधायक दिलीप सिंह परिहार ने कार्यकर्ताओं को बताया कि आखिर हमारे भारत की सेना ने किस तरह से दुश्मनों के चने चबवाए थे,और किस तरह से कारगिल युद्ध में विजय हासिल की थी। कार्यक्रम को नगरपालिका अध्यक्ष स्वाति गौरव चौपड़ा ने भी संबोधित किया। तत्पश्यात कारगिल चौराहे पर माल्यार्पण कर मशाल जला कर भारत के जवानों को शिद्दत से याद किया गया। इसके बाद देश के पूर्व सैनिकों का पुष्पमाला पहना कर सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन तथा आभार डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल के अध्यक्ष मोहन सिंह राणावत ने व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सुनील कटारिया,मंडल महामंत्री कृष्णा मेहरा,मंडल उपाध्यक्ष अमन दीवान,विक्की छाबड़ा,पार्षद आलोक सोनी, विष्णु राठौर,वीरेंद्र पाटीदार,लोकेश चांगल,अशोक छाबड़ा,गौरव सोनी,विनोद राजावत,मीना जायसवाल सहित मुखर्जी मंडल के अन्य कई कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE