नीमच। प्रतिष्ठित व्यापारी हैदरी आयरन स्टोर के संचालक हैदर लोखंडवाला की माताजी जेहरा बहन ईरानी पिता बरकत अली ईरानी का लंबी बीमारी के बाद उनके निवास पर इंतकाल हो गया है। वे 80 वर्ष की थी।सरल,सहज और मृदुभाषी ज़ेहरा ईरानी अपने मधुर व्यवहार के कारण समाज में काफी लोकप्रिय थी। वॉइस ऑफ़ एमपी के चीफ रिपोर्टर अब्दुल अली ईरानी की फूफी थी। विशेष रूप से वे बच्चों से बहुत प्यार करती थी। आज सुबह 10: 30 बजे बोहरा कब्रिस्तान बुरहानी बाग में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक खाक किया गया। उनके इंतकाल की खबर जैसे ही समाज में फैली, परिचित और परिजन घर पर इकट्ठा हो गए। जेहरा बाई के निधन पर व्यापारियों, गणमान्य नागरिकों और परिचितों ने गहरा शौक व्यक्त किया है।