BREAKING NEWS
BIG REPORT : घी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा.. <<     सीतामऊ-मंदसौर रोड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे गोपाल उपाध्याय (मध्यप्रदेश.. <<     NEWS : सेवा के संकल्प के साथ मनाया राजस्थान सरकार.. <<     हिमालेश्वर धाम में सात दिवसीय शिव महापुराण.. <<     KHABAR : गायत्री शक्तिपीठ नीमच द्वारा भारतीय.. <<     NEWS : अर्बन बैंकों को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं.. <<     NEWS : इनर व्हील क्लब ने बालिकाओं के स्वास्थ्य और.. <<     NEWS : नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़ किले की गुफा में विराजेंगे.. <<     KHABAR : उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुए जायरीन,.. <<     BIG NEWS : खेत पर गया किसान नहीं लौटा घर, कुएं में.. <<     KHABAR : सेगांव में धूमधाम से मनाया गया विश्व.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब,.. <<     KHABAR : बड़वानी में धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी.. <<     खरगोन में विश्व आदिवासी दिवस का उत्सव,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम पर सात दिवसीय शिव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 28, 2024, 11:06 am
BIG REPORT : मां कालिका मंदिर में वेस्टर्न कपड़े पहनकर आने पर रोक, पुजारी का फैसला-कटी-फटी जींस, मिनी स्कर्ट, बरमुडा वालों को नहीं मिलेगा प्रवेश, पढे़ खबर

Share On:-

रतलाम। आस्था के केंद्र मां कालिका माता मंदिर में अब श्रद्धालुओं को मर्यादित वस्त्र पहनकर मंदिर में आना होगा। छोटे, कम कपड़े, वेस्टर्न कपड़े और चड्‌डा-बरमुडा पहनकर आने वाले श्रद्धालु को मंदिर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके लिए मंदिर के पुजारियों ने ड्रेस कोड लागू कर दिया है। सात्विक वस्त्र पहनकर आने वाले श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया जाएगा। इसके लिए मंदिर के बाहर और अंदर सूचना भी लगा दी है।


मंदिर के बाहर सूचना लगाई
कालिका माता मंदिर में पहली बार ऐसा फैसला लिया गया है। पुजारी के अनुसार अगर कोई भी वेस्टर्न व अमर्यादित वस्त्रों में आता है तो वह बाहर से ही दर्शन कर पाएगा। मंदिर के दो द्वार से लेकर गर्भ गृह और हवन कुंड परिसर में बकायदा मर्यादित वेशभूषा में मंदिर के भीतर प्रवेश करने की सूचना लगाई है। इसके साथ यह भी लिखा है कि वेस्टर्न कल्चर के कपड़ों में प्रवेश करना निषेध है।


एक अन्य बोर्ड मंदिर के बाहर भी लगाया है, जिसमें लिखा है कि सभी धर्म प्रेमी भक्तों से निवेदन है कि मंदिर में मर्यादित वस्त्र पहनकर कर आवें। चड्‌डा-बरमुडा पहनकर न आवें। मंदिर की मान मर्यादा रखे।


पुजारी बोले-मर्यादित वस्त्र पहनकर ही आएं
मंदिर के पुजारी राजेंद्र शर्मा का कहना है कि मंदिर में शहर के अलावा दूर-दूर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए आते हैं। कुछ लोग ऐसे वस्त्र पहनकर आते हैं, जो अमर्यादित होते हैं। इस कारण श्रद्धालुओं से मर्यादित वस्त्रों में मंदिर में दर्शन के लिए आने का अनुरोध किया है।


पुजारी शर्मा ने श्रद्धालुओं से भारतीय संस्कृति का पालन करते हुए सात्विक वस्त्र में मंदिर में प्रवेश करने का अनुरोध किया है। जिससे मंदिर की शालीनता बनी रही। अमर्यादित कपड़े जैसे कटी-फटी जींस, मिनी स्कर्ट, बरमुडा, नाइट सूट, छोटी ड्रेस, हाफ पैंट समेत अन्य वेस्टर्न कपड़े पहन कर आने वाले श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक लगाई है।


मंदिर के पुजारियों के इस फैसले से मंदिर में आने वाले श्रद्धालु भी सहमत है। श्रद्धालु प्रीति पालीवाल ने कहा कि आजकल देखा जा रहा है कि मंदिरों में शार्ट्स कपड़े पहनकर लड़कियां आ रही है। इससे हमारी संस्कृति व सनातन धर्म बिगड़ रहा है। पंडित जी ने सही फैसला लिया है।


हजारों श्रद्धालु आते है रोज
रतलाम का मां कालिका माता मंदिर शहर के मध्य स्थित होकर आस्था का बड़ा केंद्र है। गर्भ गृह में मां कालिका के साथ चामुंडा मां व अन्नपूर्णा मां की मूर्ति विराजित है। रतलाम शहर, जिले के अलावा बाहर से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते है। नवरात्रि में 9 दिन गरबा रास के आयोजन के साथ मेला भी यहां पर लगता है। मंदिर शासकीय होकर कोर्ट ऑफ वार्ड्स के अंतर्गत (कलेक्टर के अधीन) है। इसके अलावा कालिका माता मंदिर ट्रस्ट भी बना है। उक्त निर्णय मंदिर के पुजारियों ने लिया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE