पिपलियामंडी। कल शनिवार को नगर परिषद द्वारा ट्रेंचिंग ग्राउंड पिपलिया मंडी में 1100 वृक्ष अटल लक्ष्य की टीम द्वारा अनुकरणीय सन्देश मानव समाज को देने पर टीम को आमंत्रित कर सम्मानित किया गया।
पूर्व मंडी व्यापारी संघ अध्यक्ष मनोहर मनवानी (मोती) सहित बृजमोहन महेश्वरी लोकेश हरजानी अजय पेरुलिया विपिन हरजानी शैलेंद्र गर्ग राजू पाटीदार श्याम पोरवाल चिरंजीव (चिंटू गुप्ता) हितेश तलेश्वरा पवन मूंदड़ा जाकिर नागोरी हेमंत पोरवाल अभिषेक घटिया इदरीस मंसूरी राकेश बाहेती नकुल माहेश्वरी सोनू पोरवाल आदि 1100 वृक्ष अटल लक्ष्य की पूरी 25 से 27 लोगो की टीम द्वारा लगातार अस्पताल, स्कूलों एवं सार्वजनिक स्थलों पर बहुउपयोगी पौधे वितरण किये जा रहे है। अब तक 850 पौधों का वितरण व रोपण किया जा चुका है। आवश्यकतानुसार लक्ष्य को बढ़ाया जाएगा।
इसके अलावा टीम द्वारा लसूडिया राठौड़ में शासकीय उच्च विद्यालय में बच्चों को पौधे वितरण किये उसके बाद बच्चों की यूनिफार्म के लिए भी 1100 वृक्ष अटल लक्ष्य की ओर से 61 यूनिफॉर्म आवश्यक बच्चों को दिए गए।