BREAKING NEWS
BIG REPORT : घी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा.. <<     सीतामऊ-मंदसौर रोड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे गोपाल उपाध्याय (मध्यप्रदेश.. <<     NEWS : सेवा के संकल्प के साथ मनाया राजस्थान सरकार.. <<     हिमालेश्वर धाम में सात दिवसीय शिव महापुराण.. <<     KHABAR : गायत्री शक्तिपीठ नीमच द्वारा भारतीय.. <<     NEWS : अर्बन बैंकों को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं.. <<     NEWS : इनर व्हील क्लब ने बालिकाओं के स्वास्थ्य और.. <<     NEWS : नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़ किले की गुफा में विराजेंगे.. <<     KHABAR : उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुए जायरीन,.. <<     BIG NEWS : खेत पर गया किसान नहीं लौटा घर, कुएं में.. <<     KHABAR : सेगांव में धूमधाम से मनाया गया विश्व.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब,.. <<     KHABAR : बड़वानी में धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी.. <<     खरगोन में विश्व आदिवासी दिवस का उत्सव,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम पर सात दिवसीय शिव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 28, 2024, 4:15 pm
KHABAR : शहर के कलेक्ट्रेट चौराहा के पास स्थित रोटरी भवन में श्री खंडेलवाल वैश्य समाज नीमच का शपथ ग्रहण समारोह, परिचय पुस्तिका का विमोचन भी किया, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। श्री खंडेलवाल वैश्य समाज नीमच का शपथ ग्रहण और परिवार परिचय पुस्तिका विमोचन समारोह रविवार को शहर के कलेक्ट्रेट चौराहा के पास स्थित रोटरी भवन पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार, नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा, समाज अध्यक्ष मधुसूदन दुसाद, सचिव राजेश लाभी, शपथ अधिकारी धर्मेंद्र गुप्ता, भाजपा नेता संतोष चोपड़ा, संरक्षक राजेंद्र कुलवाल, पूर्व अध्यक्ष वरुण दुसाद, संयुक्त सचिव अशोक माचीवाल, राजेंद्र खंडेलवाल सहित अन्य लोग मंचासीन रहे।

इसके पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से की गई। इसके साथ ही सभी अतिथियों का आयोजकों की तरफ से भगवत दुपट्टा ओढ़ाकर अभिनंदन किया। अतिथियों की उपस्थिति में समाज के पदाधिकारी को शपथ दिलाई गई। इसके साथ ही समाज की पुस्तिका का भी विमोचन किया गया।

इस मौके पर समाज के पदाधिकारी ने सामाजिक में कार्य करने समाज की प्रतिभाओं को निखार और समाजजनों की समस्या का निराकरण करने की शपथ ली। इस समारोह में समाज के नीमच जिले के साथ-साथ मध्य प्रदेश के अन्य जिलों और पड़ोसी राज्य राजस्थान से भी महिला पुरुष समंजन उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE